सिरसा में खूब बिकी शराब अधिकारी बोले- पहले सूचना मिलती तो करते कार्रवाई, शटर के नीचे से निकलीं बोतलें
हरियाणा के सिरसा में महात्मा गांधी की जयंती पर ड्राई डे होने के बावजूद खूब शराब बिकी। शहर की ऑटो मार्केट में स्थित शराब के ठेके में सरेआम आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। ठेके पर तो बाहर ताला लगा था, लेकिन शटर के नीचे से बोतलें निकलती रहीं।
Oct 3, 2022, 18:42 IST
यहां ठेके पर शराब की बिक्री की एक व्यक्ति ने वीडियो बना ली। व्यक्ति ने दावा किया है कि ये वीडियो ऑटो मार्केट सिरसा की है, जहां देर रात्रि शराब के ठेके पर ड्राई डे पर धड़ल्ले से शराब बिकी। बताया जा रहा है कि सिरसा के अन्य ठेकों में भी ड्राई डे पर खूब शराब बिकी।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग शराब के ठेके के बाहर खड़े हैं। आवाज लगाते ही शटर के नीचे से बोतल बाहर आ जाती। बिना किसी डर के लोग भी बोतलें ले जाते दिखे।