Indian Railways: 35 पैसे में पा सकते है लाखों का फायदा, भारतीय रेलवे की ये जानकारी नही जानते बहुत से लोग
Indian Railways: सभी को हाल ही में ओडिशा में हुई एक दुखद रेल दुर्घटना ने हिलाकर रख दिया था। साथ ही रेल यात्रियों की सुरक्षा कितनी जरुरी है ये भी बताया। भारतीय रेलवे प्रति यात्री 35 पैसे की कम लागत पर एक यात्रा बीमा कार्यक्रम प्रदान करता है, जो कुछ स्तर की बीमा सुरक्षा प्रदान करता है।
IRCTC ई-टिकट पर यात्रा बीमा कम कीमत पर देता है, जिसे यात्री को बुकिंग के समय चुनना होगा। टिकट बुक करने के बाद बीमा नहीं चुन सकते हैं। IRCTC से टिकट खरीदते समय यात्रा बीमा खरीदना अनिवार्य नहीं है। IRCTC वेबसाइट के अनुसार, 1 नवंबर, 2021 से प्रति यात्री का प्रीमियम सभी करों सहित 35 पैसे होगा।
यात्रा बीमा योजना में सभी वर्गों को समान बीमा देने के लिए आवेदन करने के पांच लाभ
मृत्यु की स्थिति
पूर्ण या आंशिक विकलांगता
स्थायी या आंशिक विकलांगता
चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती होने
पार्थिव शरीर के परिवहन
latest News: Indian Railways: हिसार रेलवे स्टेशन का होगा नवीनीकरण, 21 करोड का बजट किया तैयार
ट्रेन यात्रा बींमा यात्री रेल दुर्घटना होने के चार महीने के भीतर बीमा करवा सकते हैं। IRCTC द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा के लिए यात्री बीमा कंपनी में जाकर बीमा खरीद सकते हैं। यात्रियों को बीमा खरीदते समय नॉमिनी का नाम भरना चाहिए, ताकि दुर्घटना में क्लेम करने में मुश्किल न हो।