RIP Henry Silva: हेनरी सिल्वा हॉलीवुड के पॉपुलर विलेन ने 95 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Henry Silva: हेनरी सिल्वा से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है कि 95 उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक हेनरी सिल्वा ने 14 सिंतबर को अंतिम सांस ली।
 

Haryana Update: वृद्धावस्था होने के कारण हेनरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें मोशन पिक्चर्स एंड टेलीविजन कंट्री हाउस एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।


खबर की जानकारी हेनरी सिल्वा (henry silva)के बेटे स्कॉट सिल्वा ने अपना दुख जताते हुए दी। पर्दे पर हेनरी सिल्वा (henry silva)ने हमेशा से ही गैंगस्टर और विलेन का किरदार अदा किया था। यही वजह थी कि वो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर (Producer and Director)के पसंदीदा विलेन थे। हेनरी सिल्वा के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है और लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

also read this news:

 

इसी कड़ी में डीन मार्टिन की बेटी डीना मार्टिन ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, 'हमारे प्यारे दोस्त हेनरी सिल्वा(henry silva) को खोने से हमारा दिल टूट गया है, सबसे अच्छे, दयालु और सबसे प्रतिभाशाली लोगों में से एक, जिसे मुझे अपने दोस्त को बुलाने की खुशी मिली है..वो 'ओसियन इलेवन' फिल्म के कलाकारों के आखिरी जीवित सदस्य थे..हेनरी आपको हम बहुत प्यार करते हैं और आपको हमेशा याद किया जाएगा'।

आखिर में बता दें कि हेनरी ने अपने करियर की शुरुआत 'ब्रॉडवे एंड लेटर' से की थी। 90 के दशक में उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू किया था। 1970 के दशक में हेनरी के करियर ने तब उड़ान भरी जब उन्होंने अफराधों और गैंगस्टर पर आधारित फिल्में करनी शुरू की। 1963 में आई फिल्म 'जॉनी कूल' में हेनरी ने एक हत्यारे का रोल निभाया था। इसके बाद हेनरी बैक टू बैक 1981 में आई 'बर्ट रेनॉल्ड्स' की शार्किस मशीन में एक ड्रग एडिक्ट बने थे, 1998 में आई फिल्म 'द लॉ' में एक भ्रष्ट CIA की भूमिका में थे। इसके अलावा हेनरी ने सुपरमैन और बैटमैन में कुख्यात बेन को भी अपनी