खुशखबरी, अब मेट्रो स्टेशनों पर दैनिक यूज की चीजें, जानिए पूरी खबर

New Delhi: अब लोग ट्रेन का इंतजार करते समय मेट्रो स्टेशन पर किराने का सामान और अन्य आवश्यक सामान खरीद सकेंगे।
 

Haryana Update, New Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। मेट्रो का इंतजार करने के लिए कई बार स्टेशनों पर काफी समय खड़ा रहना पड़ता है। अब लोग ट्रेन का इंतजार करते समय मेट्रो स्टेशन पर किराने का सामान और अन्य आवश्यक सामान खरीद सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) इसी उद्देश्य से अगले महीने के अंत तक एक डिजिटल खरीददारी ऐप शुरू करने की योजना बना रही है।

मेट्रो के यात्रियों के लिए बनेगी ऐप

इस ऐप का नाम Momentum 2.0 होगा, जो मेट्रो यात्रियों को एक महत्वपूर्ण सुविधा देगा। यह यात्रियों को कई उत्पाद खरीदने में काफी सहायक होगा। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह उत्पाद उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचते ही मिल जाएगा। यात्री इस ऐप के जरिए लास्ट मील कनेक्टिविटी के लिए भी बुकिंग कर सकते हैं। DMRC के 21 स्टेशनों को पहले संस्करण में शामिल किया जाएगा। इस ऐप से स्मार्ट लॉकर और वर्चुअल स्टोर भी बनाए जा रहे हैं। यहां पर आप उत्पाद को इकट्ठा किए जाने तक अपने आर्डर रख सकते हैं।

Latest News: HSSC ने दिया बड़ा झटका, इन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा Admit Card का मैसेज: HSSC CET Mains Exam

लगाई जाएगी बड़ी सारी डिस्पले 

अधिकारियों ने कहा कि यह सेवा जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी शुरू होगी अगर लोगों को पसंद आती है। इस सेवा से मेट्रो यात्रियों को बहुत फायदा होगा। स्मार्ट लॉकर में 72 लॉकर होंगे, साथ ही 24 अतिरिक्त लॉकर भी बनाए जा सकते हैं। साथ ही, कंप्यूटर मेट्रो स्टेशन पर बने वर्चुअल दुकान से सीधे खरीदने का विकल्प भी होगा। 65 इंच की बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले हर दुकान पर होगी, जिससे आपको क्या परचेज करना है और क्या नहीं, काफी आसानी से चुनना होगा।