Expressways Of India : बनने जा रहा है भारत देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, इन राज्यों से होकर गुजरेगा ये Expressway
Haryana Update: अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे पर सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने के लिए एक्सप्रेसवे की खाली जमीन पर सोलर प्लांट लगाया जाएगा। एक्सप्रेसवे के राजस्थान खंड पर भी काम शुरू हो गया है।
पश्चिमी राजस्थान में विद्युत वितरण कंपनी जोधपुर डिस्कॉम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India ) से एक सौर संयंत्र बनाने का अनुबंध किया है।
25 मेगावाट क्षमता वाले छह सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया इस समझौते के तहत शुरू हो चुकी है। राजस्थान में राजमार्ग की जमीन पर 21 सोलर पावर स्टेशन बनाए जाएंगे। शुरुआत में चार कंपनियों को छह स्थानों पर प्लांट लगाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
सोलर प्लांट यहाँ पहले बनाए जाएंगे।
सोलर पावर स्टेशनों को हनुमानगढ़ में कोला, बीकानेर में मलकीसर, गोपालियां रोड, नोरंगदेसर, राशिसर, जोधपुर में भीकमकोर और ढांढणिया में बनाया जाएगा।
जोधपुर डिस्कॉम इन प्लांटों से 3.55 रुपए प्रति यूनिट की बिजली खरीदेगा। डिस्कॉम ने चार कंपनियों को प्लांट लगाने का ठेका दिया है। NHI को सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियां जमीन किराया देंगी।
मई, 2024 तक तैयार हो जाएगा
अगले 10 महीने में छह सोलर प्लांट बन कर तैयार हो जाएंगे। अगले वर्ष मई तक इनकी पूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 25 वर्ष के लिए सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। NHAI को जमीन का किराया बिजली उत्पादन कंपनियां देंगे। इससे एनएचएआई भी लाभ उठाएगा।
पूरे एक्सप्रेस-वे पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे
NHAI की योजना पूरे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर सोलर प्लांट लगाने की है. राजस्थान के बाद पंजाब, हरियाणा और गुजरात में 70 से 80 मेगावाट क्षमता के प्लांट लगेंगे। इन तीनों राज्यों में सोलर प्लांट के लिए जगह की पहचान की जा रही है.
Tags: Amritsar-Jamnagar Expressway,अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे,Amritsar-Jamnagar Expressway map, Amritsar-Jamnagar Expressway in Rajasthan,Amritsar-Jamnagar Expressway road map,News and Route, amritsar jamnagar expressway completion date,NHAI,Delhi-Mumbai Expresswa,आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे,भारत में सबसे लंबा एक्सप्रेसवे,worlds longest expressway,latest news