Earthquake: Andaman Nicobar मे आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 2:30 बजे आए भूकंप के तेज झटके

Earthquake in Andaman Nicobar Today: भूकंप की गहराई जमीन से 75 किमी नीचे थी। फिलहाल अभी किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 

Earthquake, Latest News: Andaman Nicobar द्वीप समूह में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। National Center for Seismology से मिली जानकारी के मुताबिक Campbell Bay के 431km SSE में तड़के 2:30 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप की गहराई जमीन से 75 किमी नीचे थी। फिलहाल अभी किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मालूम हो कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक द्वीप से 108 किमी उत्तर-पूर्व डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।


 

There was also an earthquake in Manipur
मणिपुर में भी आया था भूकंप

शुक्रवार को मणिपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। Manipur के मोइरांग से 100 किलोमीटर साउथ ईस्ट में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। Richter scale पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। समाचार एजेंसी एएनआई ने नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हवाले से यह जानकारी दी थी।


 

What to do and what not to do in case of earthquake
भूकंप आने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

1- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं। अगर कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं।

2- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं।

3- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें।

4- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें।

5- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें। अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं।

6- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं। शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है।

7- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें।