Delhi News: रूस से दिल्ली आए विमान में बम की खबर निकली अफ़वाह, काफी देर यात्री और क्रू मेंबर परेशान रहे
Bomb Threat News : रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना से शुक्रवार सुबह कई घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही. दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद सभी क्रू सदस्यों और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.
इस कड़ी में कुल 386 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों को उड़ान से सुरक्षित उतारा गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बारीकी से की गई जांच के बाद बम की सूचना को अफवाह करार दिया गया. इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली.
"अलर्ट पर था IGI हवाई अड्डा"
बम की धमकी भरा ईमेल बृहस्पतिवार की रात तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से दिल्ली आने वाली उड़ान में प्राप्त हुआ था. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था और हवाईअड्डे की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. जांच में दिल्ली पुलिस को कुछ नहीं मिला.
Weather Update Today:दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक, इन राज्यों में बारिश के आसार
दिल्ली पुलिस का कहना है कि विमान को मास्को से सुबह 3:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना था. जब कि रात 3:20 बजे मास्को से टर्मिनल 3 (टी3) के लिए आने वाली उड़ान में बम के बारे में 11:15 बजे सूचना दी गई थी विमान में बम है. इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर को उतारकर विमान की गहनता से जांच के बाद इसे अफवाह करार दिया गया.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शुक्रवार सुबह रूस के मास्को शहर से दिल्ली आ रहे विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया था.
दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर सुबह तकरीबन 3 बजकर 20 मिनट पर विमान लैंड हुआ. इसके बाद विमान की जांच शुरू की गई.
"कुछ दिन पहले ईरान के यात्री विमान में बम होने की सूचना मिली"
बता दें कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दिल्ली(Delhi) में सुरक्षा एजेंसियों को ईरान के यात्री विमान में बम होने की सूचना मिली. इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों को अलर्ट जारी किया गयाा.
साथ-साथ विमान को देश की राजधानी दिल्ली में उतरने की अनुमति नहीं दी गई थी. यह यात्री विमान अब चीन की ओर बढ़ रहा है. वहीं, सुरक्षा एजेंसियों को विमान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
दिल्ली में तत्काल लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी गई थी और दिल्ली ATC ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया. वहीं, विमान के पायलट ने मना कर भारतीय हवाई क्षेत्र को छोड़ दिया.