Deepest Metro Station: देश के इस शहर में बन रहा दिल्ली मेट्रो स्टेशन से भी गहरा मेट्रो स्टेशन, जानिए शहर का नाम  

Metro Station: देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन का रिकॉर्ड अब तक दिल्ली मेट्रो के नाम था. येलो लाइन पर स्थित हौज खास मेट्रो स्टेशन की गहराई 29 किलोमीटर थी. यहां 23 एस्क्लेटर और 9 लिफ्ट्स लगी थीं.

 

Kolkata Metro: भारत में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार पर सरकार का खास ध्यान दे रही है. देश के कई शहरों में मेट्रो परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इसके चलते कई नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड हाल ही में देश की सबसे पुरानी कोलकाता मेट्रो ने बनाया जब देश में पहली अंडरवाटर मेट्रो चली. इसके अलावा कोलकाता मेट्रो के नाम ही देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन का रिकॉर्ड है.

हावड़ा मैदान स्टेशन कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर स्थित है. इस स्टेशन की गहराई करीब 33 मीटर है. यह स्टेशन कोलकाता मेट्रो लाइन 2, जिसे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो और ग्रीन लाइन के नाम से भी जाना जाता है, पर स्थित है. यही लाइन हुगली नदी के नीचे से भी निकलती है.

Also Read This News: Free Electricity Bill: बस कर लें 500 रुपये वाला जुगाड़, मिलेगी फ्री में लाइट, जल्दी से देखिए

हुगली नदी के नीचे सुरंग

हुगली नदी के नीच बनी इस सुरंग में होकर मेट्रो कोलकाता से हावड़ा पहुंची है. नदी के नीचे मेट्रो के लिए दो सुरंगे बनाई गई हैं. हुगली नदी के नीचे बनी यह मेट्रो सुरंग 520 मीटर लंबी है. सुरंग की पूरी लंबाई की बात करें, तो यह 10.8 किलोमीटर अंडरग्राउंड है. 

यात्री पानी के नीचे बनी इस आधा किलोमीटर की सुंरग से 1 मिनट से भी कम समय में गुजरेंगे. जल्द ही हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.8 किलोमीटर के भूमिगत खंड पर ट्रायल रन शुरू होगा. उम्मीद है कि इस खंड पर वाणिज्यिक सेवाएं इसी साल शुरू हो जाएंगी.

जल्द टूट जाएगा हावड़ा मैदान स्टेशन का रिकॉर्ड

हावड़ा मैदान स्टेशन के पास देश के सबसे गहरे स्टेशन होने का रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाला है. क्योंकि देश के एक अन्य शहर में इससे भी गहरा स्टेशन बन रहा है. यह मेट्रो स्टेशन पुणे में बन रहा है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक सिविल कोर्ट इंटरचेंज स्टेशन 33.1 मीटर के करीब गहरा होगा. 

अब तक दिल्ली मेट्रो के नाम था यह रिकॉर्ड

Also Read This News: Haryana Update: हरियाणा के इस शहर में बनने जा रहा नया लग्जरी बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लेंस

वैसे देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन का रिकॉर्ड अब तक दिल्ली मेट्रो के नाम था. येलो लाइन पर स्थित हौज खास मेट्रो स्टेशन की गहराई 29 किलोमीटर थी. यहां 23 एस्क्लेटर और 9 लिफ्ट्स लगी थीं. बाद में जब मेट्रो की मेजेंटा लाइन भी शुरू हुई तो स्टेशन से गुजरी. अब यह स्टेशन येलो और मेजेंटा लाइन के बीच एक इंटरचेंज स्टेशन है.