Be Safe: जानिए 10 प्रदूषित शहरों के नाम, इसमे से एक है दिल्ली
GARP द्वारा जारी किया गया नया नियम, जानिए दिल्ली का हाल, जानिए मुंबई का हाल, जानिए प्रदूषण घटता-बढ़ता क्रम,
Haryana Update News: जैसा की हम सभी जानते है की दिन पर दिन हमारा वातावरण पेट्रोल-डीजल वाले भारी वाहनों के ज्यादा चलने से प्रदूषित होता जा रहा है। विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा दस सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट बनाई गई है आइए जानते हैं टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में किन किन शहरों की नाम आया है।
जानिए दिल्ली का हाल
सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का नाम टॉप पर आया हैं। 1अक्टूबर 2022 से 30 सितंबर 2023 तक दिल्ली में PM2.5 का स्तर 100.1 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया है। यह WHO की लिमिट से 20 गुना अधीक पाया गया है। आप को बता दें की दस सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में सात जिले दिल्ली और बिहार के हैं। ये दोनों ही इलाके इंडो-गैंगेटिक प्लेन का हिस्सा है। मिजोरम के आईजॉल में सबसे साफ हवा मिलती है।वहां पर PM 2.5 का स्तर मात्र 11.1 माइक्रोग्राम्स प्रति क्यूबिक मीटर है।
जानिए मुंबई का हाल
आप को जानकर हैरानी होगी की 2019 से 2023 के बीच छह बड़ी राजधानियों मे वायु की स्वच्छता में सुधार आया या नहीं यह तो नही बताया जा सकता। पंरतु मुंबई की हवा दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है।इसके साथ ही दिल्ली और लखनऊ में सुधार देखा गया है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए GARP का रिवाइज वर्जन जारी किया गया है।
जानिए प्रदूषण घटता-बढ़ता क्रम
बीते समय की तुलना में इस साल दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा कुछ हद तक घटती नजर आई है। पटना में प्रदूषण का मात्रा 24 फीसदी, मुजफ्फरपुर में 9 फीसदी, आसनसोल में 49 फीसदी,ग्वालियर में 66 फीसदी बड़ी हुई आई है। इसके साथ ही फरीदाबाद और नोएडा में 12-12 प्रतिशत गाजियाबाद में 25 फीसदी, मेरठ में 11 फीसदी कमी आई है।
Stop Polution: लकड़ी और कोयला जलाने पर लगेगा प्रतिबंध, प्रदूषण रोकने की योजना
GARP द्वारा जारी किया गया नया नियम
आप को बता दें की GARP के नियम दिल्ली और आसपास के 24 जिलों पर लागू किये जाएगे। जिन्हे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कहा जाता हैं। 10 सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले शहरों और छह प्रमुख राजधानियों में हर तीन महीने और 12 महीनों बाद मापा गया है की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के Good Level से भी ज्यादा है। ये 30 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है।