चीन मे मुसलमानों पर अत्याचार, गिराई जा रही 14वीं शताब्दी की मस्जिद, पुलिस और मुस्लिम लोगों मे झड़प

China News: दरअसल बात ये है कि, 2020 में चीन की एक अदालत ने ये फैसला सुनाया कि मस्जिद के नवनिर्मित गुंबद और मीनारें अवैध हैं और इसलिए उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। इस आदेश से जब पुलिस कर्मी मस्जिद खाली करवाने पहुंचे तो लोगों के साथ उनकी झड़प हो गयी।
 

Haryana Update, desh duniya: चीन में मुसलमानों पर अत्याचार लगातार जारी हैं। अब चीन युन्नान प्रांत में 14वीं सदी की एक मस्जिद को गिराने की तैयारी में है। मस्जिद की इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया, जिससे चीन मे मुसलमानों में भारी आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी मस्जिद के सामने जमा हो रहे हैं और बड़ी तादाद मे पुलिसकर्मी वहां मार्च कर रहे हैं। इस घटना के बाद युन्नान में तनाव सीमा पर है।

मस्जिद खाली करवाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर फेंके गए पत्थर

पुलिस ने जब मस्जिद को खाली कराने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों से भी उनकी झड़प हुई. कई लोग पुलिस पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंकते भी देखे गए। दरअसल, मस्जिद गिराने के लिए शुरू होने से पहले पुलिस ने किसी को भी मस्जिद में प्रवेश करने से मना किया था. लेकिन नमाज का समय आने के बाद लोगों ने अंदर जाने की मांग की. पुलिस के मना करने पर वहां दंगा भड़क गया और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं.

अवैध हैं मस्जिद के गुंबद और मीनारें 

युन्नान प्रांत के मुस्लिम शहर नागू की एक मस्जिद में प्रदर्शन के बाद प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यहां स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच झड़प हुई, जब प्रशासन नाजियायिंग मस्जिद को गिराने पहुंचे। दरअसल, 2020 में चीन की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि मस्जिद के नवनिर्मित गुंबद और मीनारें अवैध पाई गईं और इसलिए उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।

ताऊ खट्टर ने किया कमाल, SYL का पानी आएगा हरियाणा, रास्ता हुआ तैयार, नहीं होगी पानी की कमी

अभी नहीं होगी तोडफोड
अदालत के फैसले के तीन साल बाद जब मस्जिद के गुंबद को गिराने का काम शुरू हुआ तो स्थानीय मुसलमानों ने इसका विरोध किया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद तोड़फोड़ अस्थायी रूप से रोक दी गई।

यहां 700,000 मुसलमान रहते हैं

युन्नान प्रांत में नाग जिला, जहां मस्जिद को नष्ट किया जाना है, मुख्य रूप से "हुई" मुसलमानों का निवास है। हुई चीन की 56 मान्यता प्राप्त मुस्लिम जातियों में से एक है। इनमें ज्यादातर सुन्नी मुसलमान हैं। चीन में करीब एक करोड़ हुई मुस्लिम रहते हैं। उनमें से लगभग 700,000 युन्नान में रहते हैं।

China, Muslims, Yunnan province, mosque, protests, police, violence, demolished, unauthorized, minarets, court decision, Hui Muslims, Sunnis, population.