Alexa की ‘गवाही’ ने मुजरिम को पहुंचाया जेल,बेरहम पति ने क्रूरता से की पत्नी की हत्या

घर पर एलेक्सा लगाया गया था ताकि उसको कमांड दें और काम हो जाए. मगर इसने एक हत्यारे को जेल पहुंचाने में पूरी मदद की. रात में मर्डर के दौरान इसने आरोपी और पीड़ित की हर बात रिकॉर्ड की.

 

एलेक्सा आज मेरा मूड ऑफ है, कोई सैड सॉन्ग लगाओ न. एलेक्सा मेरी शादी कब होगी? एलेक्सा तुम्हारा मुंह कहां हैं? Alexa मैं बहुत अकेला फील करता हूं क्या तुम मेरा साथ दोगे? आज के वक्त में लोगों के पास अपनों से बातचीत करने का भी समय नहीं है. लोग अपने घरों में एलेक्सा और गूगल वॉइस से खूब बातें करते हैं. आप सब जानते हैं कि एलेक्सा आपकी कमांड पर काम करता है.

एलेक्सा आज हर घर पर पहुंच चुका है. ये लोगों का काम काफी हद तक आसान कर देता है. ये बहुत पॉपुलर भी है. आपको जानकर हैरानी होगी इसी एलेक्सा ने एक मर्डर गुत्थी सुलझा दी. एक्सपर्ट्स ने कई बार लोगों को हिदायत दी थी एलेक्सा को अपने बेडरूम से हटा दीजिए. वरना ये आपकी हर बात को सुन लेगा.

लेकिन इस बार जो एलेक्सा ने रिकॉर्ड किया वो एक हत्यारे को जेल पहुंचाने में मदद कर रहा है.


यह भी पढ़ें-Fault in Xiaomi:अगर Xiaomi के इन स्मार्टफोन को करते हैं यूज, तो तुरंत कर लें ये काम

वेल्स का दूसरा सबसे बड़ा शहर है स्वान्सी (Swansea). एक परिवार यहां ठीक ठाक जिंदगी बिता रहा था. एक दिन पति डेनियल व्हाइट ने पत्नी एंजी व्हाइट के साथ पहले तो मारपीट की और फिर उसका गला काट दिया. कानून से बचने के लिए डेनियल ने सारे पैंतरे अपना लिए. पुलिस भी हत्या की गुत्थी सुलजाए तो कैसे

. लेकिन हत्यारा डेनियल ये भूल गया कि उसने अपने कमरे में एलेक्सा भी लगवा रखा है. जिस वक्त हत्यारा अपनी पत्नी का बेरहमी से गला घोंट रहा था उस वक्त उसकी पत्नी की हर आवाज एलेक्सा ने रिकॉर्ड कर ली.

हत्या के बाद फरार हुआ पति


यह भी पढ़ें- 
Petrol Diesel Prices: इन राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट

पत्नी का मर्डर करने के बाद वो उसकी गाड़ी में बैठकर स्वानसी से फरार हो गया. लेकिन पता नहीं उसके दिमाग में क्या सूझा कि उसने खुद पुलिस को फोन किया और पुलिस से बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. कोर्ट में सबूत चाहिए. मगर सबूत मिले तो कैसे? इन्वेस्टिगेशन ऑफिसरों की नजर एलेक्सा पर पड़ी.

उन्होंने सोचा कि हो सकता है कि जिस वक्त पत्नी की हत्या कर रहा था डिवाइस चालू हो. और उनका ये कयास सच निकला. पीड़ित पक्ष के वकील विलियम ह्यूजेस केसी ने कहा कि पुलिस ने पता लगाया है कि सुबह के 3.03 मिनट पर एंजी ने अपने बेडरूम पर कहा कि एलेक्सा वॉल्यूम तीन.

Alexa ने रिकॉर्ड कर ली बातें

इसके 12 मिनट के बाद सुबह 03.16 बजे डेनियल व्हाइट एलेक्सा को रुकने की कमांड देती हैं. वो एलेक्सा स्टॉप बोलती हैं. इसके बाद पति की एंट्री होती है कि ठीक 2 मिनट बाद. वो कमांड देता है कि एलेक्सा, लाइट ऑन करें. अगले ही मिनट यानी 03.19 बजे वो कहता है कि एलेक्सा टीवी बंद कर दो. यानी की इसी वक्त उसने अपनी पत्नी का गलो घोंट दिया. यानी 03.03 बजे से 03.16 मिनट के बीच पूरा कांड हुआ. पहले उसने पत्नी का गला घोंटा और इसके बाद नीचे से चाकू लेकर आया और उसका गला रेत दिया. पत्नी की डेथ बॉडी बेडरूम पर ही मिली.