Vladimir Putin: दुनिया का सबसे खतरनाक जहर
Haryana Update: पुतिन के पास है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, दर्द से दुश्मन भी मांगता है मौत की भीख। दुनिया का सबसे खतरनाक जहर में से एक स्ट्रिकनीन है। ये कैमिकल इतना खतरनाक है कि इंसान को दर्दनाक मौत देता है। कथित तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास भी ये जहर है। इसका इस्तेमाल रूसी खुफिया एजेंसी अपने दुश्मनों को ठिकाने लगाने के लिए करती हैं।
दुनिया में कई तरह के जहर होते हैं। कुछ धीरे-धीरे मारते हैं, तो कुछ बोलने का मौका भी नहीं देते। कुछ जहर ऐसे हैं कि उससे मर रहे इंसान को कुछ पता भी नहीं चलता तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो इतना दर्द देते हैं कि इंसान अपनी मौत की भीख मांगने लगे। ऐसा ही एक जहर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास भी है।
इस खतरनाक जहर का नाम स्ट्रिकनीन (Strychnine) है। रूसी खुफिया एजेंसी KGB इसका इस्तेमाल करती है। इस जहर को सबसे जहरों के एक विशेषज्ञ का कहना है कि स्ट्रिकनीन दुनिया का सबसे दर्द देने वाला कैमिकल है। शरीर के अंदर जाते ही ये भयानक दर्द देता है। शरीर पूरी तरह कांप जाता है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों को जोड़े रखने वाला बंधन टूट जाता है।
क्या होता है असर
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक विष विशेषज्ञ नील ब्रॉडबरी ने बताया कि इस जहर की सबसे बुरी बात ये है कि ये बहुत धीरे-धीरे असर करता है। इंसान को मारने में ये कई घंटे लगा देता है। इसके साथ ही ये शिकार के सेंस पर असर नहीं करता और उसे हर दर्द का अहसास होता रहता है। शरीर के अंदर मांसपेशियां लगातार टूटती रहती हैं और दर्द का अहसास होता रहता है।
ब्रिटेन में बैन है कैमिकल
रूसी व्हिसलब्लोअर अलेक्जेंडर पेरेपिलिचनी लंदन में मृत मिले थे। बाद में पता चला कि उनके शरीर में भी स्ट्रिकनीन जैसा ही कैमिकल था। हालांकि जांच में इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिले कि यह एक हत्या थी। ये खतरनाक कैमिकल ब्रिटेन में सख्ती के साथ प्रतिबंधित है, क्योंकि इंसानी शरीर पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जहर से किसी को मारना बहुत मुश्किल काम होता है। इसके लिए बहुत प्लानिंग की जरूरत पड़ती है।