Trains Collide In Croatia: 3 की मौत, 11 हुए घायल, क्रोएशिया में ट्रेनों की टक्कर
Trains Collide In Croatia: मध्य क्रोएशिया में शुक्रवार रात एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर (Passenger train and goods train collision) में कम से कम तीन लोगों की मौत (death of three people) हो गई और 11 या उससे और अधिक लोग (11 people injured) घायल हो गए।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि टक्कर रात करीब साढ़े नौ बजे नोव्स्का शहर (Nowska city) के पास हुई, जो बोस्निया के साथ क्रोएशिया की सीमा (Croatia border) के करीब है।
प्रधानमंत्री लेडी प्लेंकोविक (Prime Minister Lady Plankovic) अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये भीषण दुर्घटना थी।
प्लेंकोविक ने पुष्टि की कि अब तक दुर्घटनास्थल पर तीन लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि सुबह और भी पीड़ितों के मिलने की उम्मीद है।
प्लेंकोविक ने कहा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन किसी की भी जान को खतरा नहीं है। यह रात का समय है, इसलिए हम इस समय नहीं जानते हैं कि कितने लोग पीड़ित हैं। टक्कर का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्लेंकोविक ने कहा कि यात्री ट्रेन 13 लोगों को ले जाने वाली एक स्थानीय लाइन थी, जबकि मालगाड़ी (goods train accident) में केवल इंजन चालक था। उन्होंने कहा कि घायलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं। टक्कर किस वजह से हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही कारणों का खुलासा किया जाएगा।
उत्तरी क्रोएशिया में हुआ था बस हादसा
उत्तरी क्रोएशिया में एक राजमार्ग से बस फिसलकर नीचे गिर गई थी जिस वजह से 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्रोएशिया की पुलिस ने ट्विटर पर बताया था कि जानकारी के अनुसार, पोलिश लाइसेंस प्लेट वाली एक बस के फिसलने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।