Crime News: वसीम ने वीरराज बन दिल्ली की महिला से किया दुष्कर्म, शादी के लिए रखी ये शर्त
Misdeed With Widow of Delhi in Bareilly : भेद तब खुला जब आरोपित महिला पर मतांतरण व मांस खाने का दबाव बनाने लगा।
हकीकत जान महिला दंग रह गई। एसएसपी के समक्ष पेश होकर महिला ने आपबीती सुनाई। एसएसपी ने बहेड़ी पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
महिला दिल्ली की रहने वाली है। एसएसपी को दिये गए शिकायती पत्र में उसने बताया कि वह विधवा हैं। करीब सात महीने पूर्व इंटरनेट मीडिया के जरिए आरोपित ने वीरराज बनकर संपर्क किया।खुद को हिंदू बताकर मेल-जोल बढ़ाया। फिर शादी का झांसा दिया।
आरोप है कि इसी के बाद उसने शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। जरूरत पड़ने पर रुपये भी लेता। तंग आकर महिला ने जब शादी की बात कही तो कहा कि जल्द ही शादी कर लूंगा।
13 अगस्त 2022 को आरोपित बरेली लेकर आया।होटल में ठहराया। कहा कि घरवाले शादी काे राजी नहीं हैं।परिवार को मनाकर जल्द ही शादी कर लूंगा।
महिला को जैसे-तैसे दिल्ली भेजकर आरोपित ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।इसी के बाद महिला उसे ढूंढते-ढूंढते बहेड़ी स्थित उसके गांव पहुंच गई तब भेद खुला।एसएसपी के आदेश के बाद बहेड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुस्लिम धर्म स्वीकारों, खाना होगा मीट
महिला ने बताया कि वह आरोपित के गांव पहुंची।उसकी फोटो से उसके घर तक पहुंची, पता चला कि वह मुस्लिम है।
विरोध शुरू किया तो आरोपित के समर्थन में परिवार वालों के साथ गांव के प्रधान भी आ खड़े हुए।आरोपित व घर वालों ने धमकी दी कि शादी नहीं होगी।
तुम्हें निकाह करना होगा।इसके लिए पहले तुम मुस्लिम धर्म स्वीकारों।मीट भी खाओ।इन्कार पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि जैसे-तैसे भागकर बहेड़ी पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।तब दारोगा समझौता करने का दबाव बनाने लगा और कार्रवाई से इन्कार कर दिया।