Firing in Ludhiana: लुधियाना के एक नेता पर कुछ लोगों ने की फायरिंग, बचे बाल-बाल

Firing in Ludhiana: शहर के टिब्बा रोड स्थित न्यू सुभाष नगर की ग्रेवाल कालोनी में बुधवार देर रात शिव सेना पंजाब के नेता पर फायरिंग की गई। पुलिस अब आरोपितों की तलाश कर रही है।
 

Firing in Ludhiana: शहर के टिब्बा रोड स्थित न्यू सुभाष नगर की ग्रेवाल कालोनी में बुधवार देर रात शिव सेना पंजाब के नेता पर फायरिंग की गई। लेकिन गोली उसकी बगल से निकल गई। नेता के अनुसार उनके घर के बाहर रात को कुछ अज्ञात लोग चक्कर लगा रहे थे।

पड़ोसी ने इस संबंध में जानकारी दी तो वह उनका पीछा करने लगे। तभी अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और वह शिव सेना नेता के पास से होकर गुजर गई। इसके बाद अज्ञात लोग फरार हो गए।


CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस


अब जिला पुलिस सभी CCTV फुटेज खंगाल रही है। शिव सेना के यूथ नेता अश्वनी कुमार ने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर घूम रहे थे, जब वह पीछा कर रहे थे तो उन पर हमला हुआ है।

हमलावरों की तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं। सूचना मिलने के बाद SP गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे हैं और एरिया के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


Also Read This: Crime News: जानिए क्यो, मां-पिता ने ही 8 लाख रूपये की सुपारी देकर खुद करवा दी बेटे की हत्या


शहर में फायरिंग की घटनाएं बढ़ी


गौरतलब है कि पहले भी कई बार शहर में फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगवार बढ़ गई है। मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले 14 सितंबर को दमोरिया पुल पर फिर से दो गुटों में झड़प के साथ हवाई फायर भी हुए थे। पुलिस ने मौके से खाली खोल और खून और बाल के सैंपल लिए गए थे। इसके साथ ही कई बार गैंगस्टर आमने-सामने हो चुके हैं।