कलयुगी माँ ने ली 6 बच्चों की जान 

Internet Desk: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, बेहद खौफनाक रहा अंजाम।
 

Haryana Update: महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की।

 

 

 

पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना आम बात है। लेकिन कई बार ये मामूली सा झगड़ा बेहद गंभीर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ से सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पत्नी का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। गुस्से में महिला ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में उसके 6 बच्चों की मौत हो गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक, ये मामला रायगढ़ के महाड तालुका के ढलकाठी इलाके का है। रूना सहानी नाम की महिला का किसी बात को लेकर अपने पति से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया। महिला ने पहले अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी सुसाइड की कोशिश की। हालांकि इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके 6 बच्चों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। स्थानीय विधायक भरत गोगावले ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को इस मामले में सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

घटना के बाद इलाके में है मातम का माहौल

पुलिस के अनुसार, बच्चे शाम को खेलने निकले थे, उसके बाद उनका पता नहीं चला। मामले की जांच जारी है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस के अनुसार शवों की पहचान की जा चुकी है।

यूपी का रहने वाला है परिवार

गौरलतब है कि परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और काम के सिलसिले में महाड़ में बस गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया और उसने गुस्से में आकर ऐसा किया। हालांकि उनके झगड़े के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना ने महाड़ तालुका को झकझोर कर रख दिया है।

अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें