कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडेलिस्ट सोनी ने दिया हिसार में बैंक डकैती घटना को अंजाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Hisar.हिसार में एक सप्ताह पहले यूनियन बैक में डकैती की घटना के आरोपी पकड़े गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि ITBP कॉन्स्टेबल व जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी सोनी ने बुरी संगत में आकर और जल्द अमीर बनने के सपने को साकार करने के लिए बैंक डकैती की साजिश रची थी।

 

Haryana Update. हरियाणा (Haryana) के हिसार शहर (Hisar city) में एक सप्ताह पहले यूनियन बैंक आफ इंडिया (UBI) में हुई 16.19 लाख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस पांचों डकैतों को काबू कर लिया है। हैरान करने वाली बात है कि आरोपियों में एक ITBP कॉन्स्टेबल जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी सोनी है। बुरी संगत में आकर और जल्द अमीर बनने के सपने को साकार करने के लिए बैंक डकैती की साजिश इसी ने रची थी।

हिसार STF ने 3 आरोपियों को जहां हिसार के GJU के पास और 2 को अंबाला से काबू किया है। पांचों को फिलहाल 8 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पांचों गिरफ्तार लुटेरों की पहचान सोनी निवासी नंगथला हिसार, सोनू निवासी खरकरामजी जींद, विकास निवासी चिड़ाना सोनीपत, नवीन निवासी सेहरी सोनीपत और प्रदीप निवासी भाठला हिसार के तौर पर हुई है।

 


Also Read This News...

 

सोनी ने रची थी लूट की साजिश

STF के एसपी सुमित कुमार और एसपी हिसार लोकेंद्र सिंह ने बताया कि STF टीम ने इंस्पेक्टर विजेन्द्र सिहाग की टीम ने बैंक डकैती केस के मुख्य साजिशकर्ता आरोपी सोनी पुत्र बलवन्त सिह निवासी नंगथला जिला हिसार को GJU के पास से काबू किया है। सोनी ITBP कॉन्स्टेबल जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी है। उसके कब्जे से 60 हजार रुपए और 1 गन 12 बोर जो बैंक गार्ड से लूट के दौरान छीनी गई थी को बरामद किया है।

ऐसे बना अपराधी

हिसार के नंगथला गांव का सोनी जूडो का खिलाड़ी रहा है। जूनियर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट है। फिलहाल वह ITBP कॉन्स्टेबल है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह हिसार के महावीर स्टेडियम में खेलने आता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात हिसार के ही भाठला गांव के प्रदीप के साथ हुई थी। प्रदीप पर पहले एक केस दर्ज है। इसके बाद बुरी संगत में फंसकर जल्द पैसा और नाम कमाने का भूत सोनी के सिर चढ़कर बोलने लगा।

सोनी ने चुना था यूनियन बैंक

पुलिस की मानें तो डकैती या लूट कहां करनी है, इसका खाका सोनी ने ही खींचा था। उसने जगह की पहचान की, रेकी की और अपने साथियों को इसका भ्रमण कराया। लूट की वारदात से पहले पूरी जानकारी जुटाई। वारदात के बाद लुटेरों को इसी ने शहर से बाहर निकाला था। हिसार का निवासी होने के कारण इसको सभी रास्तों की जानकारी थी।

तीन हिसार से और 2 अंबाला से काबू

इसके साथ ही STF ने सोनू पुत्र जगदीश जाट वासी खरकरामजी जिला जीन्द को गांव काकडु पुल हाईवे अम्बाला से काबू किया। उससे 60 हजार रुपए की रिकवरी हुई है। आरोपी विकास पुत्र खुशी राम वासी चिडाना जिला सोनीपत को गां काकडु पुल हाईवे अम्बाला से 40 हजार रुपए के साथ पकड़ा। आरोपी नवीन पुत्र देवेन्द्र सिंह पुत्र प्रहलाद मास्टर सेहरी जिला सोनीपत को GJU के पास से पकड़ा गया है। उससे 20 हजार रुपए की रिकवर किए हैं। आरोपी प्रदीप पुत्र बलवान उर्फ बल्लू निवासी भाटला जिला हिसार को भी GJU के पास से काबू किया। उससे 90 हजार रुपए व पिस्तौल बरामद हुआ है।


Also Read This News...

16 लाख में से 2.40 लाख रिकवर

एसपी ने बताया कि अभी तक बैंक से लूटी हुई राशि में से कुल 2 लाख 40 हजार रुपए बरामद किये जा चुके हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में लूटी गई शेष राशि और प्रयुक्त हथियारों की बरामदी का प्रयास पुलिस करेगी। अभी तक ये कहां कहां वारदात कर चुके हैं, इसके बारे में भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैंक लूट का मुख्य आरोपी सोनी कौमनवैल्थ जूनियर जुड़ी खेलों में गोल्ड मेड लिस्ट है तथा अब ITBP में बतौर सिपाही के पद पर तैनात है। अभियोग का अनुसंधान ASI राजेश कुमार एस. टी. एफ. हिसार द्वारा किया जा रहा है।

जानिए पूरी घटना क्या थी...

बता दें कि पिछले सोमवार को हरियाणा के हिसार में सोमवार दोपहर को दिनदहाड़े यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) में डाका पड़ गया। बैंक में घुसे 4 हथियारबंद युवकों ने बैंक स्टाफ के साथ यहां मौजूद ग्राहकों को भी गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। एक आरोपी बाहर गाड़ी में था। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि बैंक कर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। युवक यहां से 16 लाख 19 हजार रुपए कैश लूट कर फरार हो गए।

हिसार के आजाद नगर क्षेत्र में सीआर ला कॉलेज के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। सोमवार दोपहर को बैंक में आम दिनों की काम काज चल रहा था। कर्मियों के साथ यहां ग्राहक भी पहुंचे हुए थे। बैंक में तब हड़कंप मच गया, जबकि चार नकाबपोश युवक बैंक में पहुंचे। युवकों ने गेट पर खड़े बैंक गार्ड को दबोच लिया। उसकी दोनाली बंदूक को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट की गई।