Yes Bank के शेयर में बढ़ोतरी, निवेशक हुए खुश

Yes Bank Share: Yes Bank ने वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 451 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष की मुकाबले 123% की बढ़ोतरी है। जाने क्या है शेयर की हालत।
 

Haryana Update, Yes Bank Share Price: Yes Bank के लिए एक अच्छी खबर आई है। वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में कंपनी को 123% यानी 451 करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा हुआ है। यह जानकर खुशी होगी कि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 202 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

NPA में गिरावट

इसके साथ ही, बैंक के नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) में भी भारी गिरावट आई है। मार्च तिमाही में बैंक का एनपीए पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 2.2 प्रतिशत से घटकर 1.7 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, बैंक का नेट एनपीए 0.6 प्रतिशत रहा, जिससे सालाना आधार पर 0.80 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

नीट इंकम भी बढ़ी

बैंक को ब्याज से होने वाली आय में भी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वित्त वर्ष में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 2153 करोड़ रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 2105 करोड़ थी।

निवेशकों की आशा में उम्मीद का बाजार

हालांकि बैंक को ब्याज से होने वाली कुल आय का मार्जिन पिछले वित्त वर्ष में हुए 2.8 प्रतिशत के मुकाबले 2.4 प्रतिशत रहा। येस बैंक के शेयरों में बाजार में उम्मीद की किरण दिख रही है। शुक्रवार को येस बैंक का शेयर 1.89 प्रतिशत चढ़कर 26.44 रुपए पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में यह शेयर 12 प्रतिशत और पिछले एक साल में 65 प्रतिशत चढ़ा है। इसके अलावा कुछ सत्रों में इस शेयर में दमदार खरीदारी देखने को मिल रही है।