वंदे भारत एक्सप्रेस की Ticket हुई सस्ती, जानें कौन कौन से लोग कर पाएंगे सफर
वंदे भारत ट्रेन का किराया बहुत बदल गया है। वंदे भारत सहित कई ट्रेनों के AC कोचों के किरायों में पिछले महीने 25 प्रतिशत की कटौती हुई। अब किराए का निर्धारण या बदलाव करने का अधिकार क्षेत्र को दिया गया है। वहीं, गरीब लोग रेलवे से कई अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। रेल मंत्रालय ने संसद में दिए गए अपने लिखित जवाब में ये सूचना दी है। इसके अलावा, सरकार द्वारा रेल सेवा को बेहतर बनाने के लिए अन्य उपायों का विवरण भी दिया गया है।
सांसद डॉ. जयंत कुमार राय और श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव ने रेल मंत्री से पूछा कि क्या रेलवे कम दूरी पर चलने वाली कुछ वंदे भारत ट्रेनों के किराए का पुनर्मुल्यांकन कर रहा है, जिनमें कम यात्रियों की संख्या है? यदि हां, तो इससे संबंधित विवरण क्या है? वहीं, सरकार रेल सेवा को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए क्या अन्य उपाय करेगी?
Samsung Galaxy : Samsung अपना Unpacked Event लॉन्च कर रहा है, Live Event में मिलेंगे शानदार इनाम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित प्रतिक्रिया में कहा, "क्षेत्रीय रेलों को गाड़ियों में उपलब्ध स्थानों के बेहतरी उपयोग के संबंध में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के मूल किराए में अधिकतम 25% तक की छूट देने के लिए शक्तियां सौंपा गया था। क्षेत्र में सभी प्रतिस्पर्धी माध्यमों की यात्रा प्रवृत्ति का विश्लेषण करने के बाद, यह क्षेत्रीय रेलों को कुछ खंडों पर प्रतिस्पर्धी किराया देने का अधिकार देता है। साथ ही भविष्य की ऑक्यूपेंसी संभावनाओं का विश्लेषण करता है।'