Govt News : किरायेदारों को हर महीने सरकार देगी इतने पैसे!

Govt News : अब किराए के मकान में रहने वालों के लिए सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक अब सरकार हर महीने का किराया देगी और इसके लिए हर महीने खाते में पैसे जमा कराएगी। अगर आपके पास भी अपना घर नहीं है या आप पढ़ाई करने के लिए घर से दूर किराए के मकान में रह रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। 

 

Govt News, Ambedkar DBT Voucher Scheme (Haryana Update) : मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने ऐसे लोगों के लिए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो अपने घर से दूर जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार पात्र और होनहार छात्रों को हर महीने 2,000 रुपये का वाउचर देगी, ताकि छात्र आवास सहित अपने अन्य खर्च वहन कर सकें।

जानिए पूरी योजना अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना-
मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ केवल वही छात्र उठा सकते हैं, जो जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी स्कूलों में कला, विज्ञान या वाणिज्य की पढ़ाई कर रहे हैं। इस योजना के तहत सरकार हर छात्र को 2,000 रुपये का वाउचर देगी, जो हर साल अक्टूबर से मार्च के बीच हर महीने दिया जाता है। ताकि वे अपनी पढ़ाई ठीक से पूरी कर सकें।

10 महीने में मिलेगा इतना फायदा-
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को रहने, खाने-पीने और बिजली-पानी समेत कई खर्च उठाने पड़ते हैं, जबकि उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता। ऐसे में सरकार ने ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना शुरू की है। इस तरह छात्र 10 महीने में 20,000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।