शुरू करें ये बिजनेस, बन जाओगे करोड़पति

Business Tips: इसे आप अपनी यात्रा, गांव, शहर कहीं से भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कोई बड़ी जगह की भी जरूरत नहीं है। आइये आपको बताते हैं कौन से हैं ये बिजनेस, जिनसे होगी मोटी कमाई...
 

Haryana Update: अगर आप नौकरी के साथ में अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसमें घर बैठे एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी नौकरी छोड़ने की भी जरूरत नहीं है। इसके लिए आपके पास सिर्फ स्मार्टफोन की जरूरत है। इस काम के लिए आपको घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है।

वीडियो के जरिए कमाई

पिछले कुछ सालों में यूट्यूब वीडियो कंटेंट का बहुत बड़ा स्रोत बनकर उभरा है। शायद ही ऐसा कोई होगा, जिसका यूट्यूब पर खुद का अकाउंट न हो। फिर चाहें वो बड़ी-बड़ी कंपनियां हों, फिल्म स्टार्स हो या फिर आम लोग। कई लोग यूट्यूब या वीडियो कंटेंट के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। लोग अपने वीडियो को मोनेटाइज (पैसा कमा सकते हैं) कराने के लिए सब्सक्रिप्शन फीस लगा सकते हैं या फिर केवल पैसा देकर कॉन्टेंट देखने के लिए पासवर्ड प्रोटेक्शन भी लगा सकते हैं। 

तस्वीरें बेचकर पैसे कमाना

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है या फिर आप ऐसे इलाके में रहते हैं। जहां तस्वीरों की काफी डिमांड है तो आप तस्वीरें खींचकर पैसे कमा सकते हैं। बता दें कि स्टॉक फोटोग्राफी वेबसाइट्स में तस्वीरों का भंडार है। जो लगभग हर एक सब्जेट को कवर करती है। आपको हम बता रहे हैं कि यह वेबसाइट कैसे काम करती है?

फोटोग्राफर अपनी तस्वीरों को डाटाबेस में से किसी भी एक कैटेगरी में अपलोड कर सकते हैं। किसी भी मैग्जीन एडिटर, डिजाइनर या फिर ऑर्गेनाइजेशन को आप वेबसाइट से कनेक्ट कर सकते हैं, ताकि यहां से आपकी फोटोज को खरीदा जा सके।