Railway के साथ शुरू करें बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई!

Railway Business: आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, बैंक डिटेल्स आदि की जरूरत पड़ेगी। स्टेशन पर खुलने वाली दुकानों पर रेलवे शुल्क लगता है। 

 

Haryana Update: आपको बता दें, की यदि आप रेलवे के साथ काम करना चाहते हैं तो हम आपको एक उत्कृष्ट विचार दे रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर स्थित दुकानों को आपने देखा होगा। आप भी अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर इसी तरह की दुकान खोल सकते हैं। रेलवे स्टेशन होने के कारण वहाँ हर समय ग्राहक होंगे, जिससे आपकी दुकान कभी खाली नहीं होगी।

किसी भी रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको रेलवे टेंडर लेने का प्रक्रिया पूरा करना होगा। आइए जानें कि आप रेलवे स्टेशन पर अपनी दुकान कैसे खोल सकते हैं और रेलवे टेंडर कैसे पा सकते हैं।

क्या होता हैं?
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने से पहले आपको किस तरह की दुकान खोलना चाहते हैं। इसके बाद, आपको दुकान खोलने के लिए आवश्यक योग्यता के बारे में IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। रेलवे स्टेशन पर बुक स्टॉल, टी स्टॉल, खाद्य स्टॉल, न्यूज़ पेपर स्टॉल या कुछ भी हो सकता हैं।

इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, बैंक डिटेल्स आदि की जरूरत पड़ेगी। स्टेशन पर खुलने वाली दुकानों पर रेलवे शुल्क लगता है। यह आपकी दुकान की साइज और स्थान पर निर्भर करता है। इसमें 40 हजार से 3 लाख रुपये तक की लागत हो सकती हैं।

टेंडर प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए?
स्टेशन पर दुकान खोलने के लिए आपको रेलवे टेंडर जानना होगा। आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि जिस स्टेशन पर आप अपनी दुकान खोलना चाहते हैं, उसके लिए रेलवे ने कोई टेंडर निकाला है या नहीं। अगर टेंडर निकला हुआ है, तो आपको डीआरएस या रेलवे जोनल ऑफिस में जाकर फॉर्म भरकर जमा करना होगा। यहां, रेलवे आपके फॉर्म में दी गई जानकारी को वेरीफाई करता है। इसके बाद आपको टेंडर मिलता हैं।