Share Market: आज बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्का उछाल
 

Share Market:शेयर बाजार में आज गुरुवार को मामूली तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स में 245 अंक की तेजी है जबकि निफ्टी मनें 54 अंक की तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 59813 और निफ्ट 17673 पर कारोबार कर रहा है।
 

Update: शेयर बाजार में आज गुरुवार को मामूली तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स में 245 अंक की तेजी है जबकि निफ्टी मनें 54 अंक की तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 59813 और निफ्ट 17673 पर कारोबार कर रहा है।

 

निफ्टी में सुबह 40 शेयरों में एडवांसेस दिख रहा है जबकि केवल 10 में डिक्लाइन है। इसके साथ ही निफ्टी में टाइटन, एशियन पेंट्स, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो में तेजी देखी जा रही है जबकि डिविस लैब, अपोलो, आईशर मोटर्स, सिपला, कोल इंडिया में गिरावट देखी जा रही है।

 

सेंसेक्स में 2844 शेयरों में 1847 में एडवांसेस दिख रहा है और 910 में डिक्लाइन चल रहा है। 125 शेयरों में यहां अपर सर्किट लग चुका है और 61 में लोवर सर्किट लग गया है।
 

गौरतलब है कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक टूट गया था। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और कुछ बैंक शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार में गिरावट आई थी।

 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 274.29 अंक तक लुढ़क गया था।
 

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ था।  सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, विप्रो, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट मुख्य रूप से नुकसान में रहीं थी।
 

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे थे। 
 

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा था।