रेलवे ने टिकट के नियम को लेकर किया अहम बदलाव

Indian Railway Waiting Ticket: भारतीय रेलवे में रोजाना 3 करोड़ के करीब लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल  व्यवस्था है। पिछले कुछ सालों में भारतीय रेलवे में काफी बदलाव आए हैं।
 

Haryana Update: रेलवे की तमाम सुविधाएं बेहतर हुई हैं। स्टेशनों की स्थिति भी सुधरी है तो वहीं ट्रेनों की गति में भी इजाफा हुआ है। कई बार ऐसा होगा, जब आपका वेटिंग टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है। ऐसे में रेलवे की ओर से उस टिकट को कैंसिल कर दिया जाता है। टिकट कैंसिलेशन के नाम पर यात्रियों से सुविधा शुल्क के नाम पर मोटा चार्ज काट लिया जाता है।

जान लें क्यों बदला नियम  

दरअसल झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने वेटिंग टिकटों को कैंसिल करवाने पर रेलवे की ओर से वसूले जाने वाली मोटी रकम को लेकर शिकायत दर्द कराई थी। उन्होंने शिकायत की कि रेलवे केवल टिकट कैंसिलेशन चार्ज के नाम पर मोटी रकम कमा रहा है। उन्होंने उदाहरण के साथ समझाया कि एक यात्री ने 190 रुपए का टिकट खरीदा था

रेलवे ने किए नियमों में बदलाव 

रेलवे ने अपने नियम में बड़ा बदलाव करते हुए  वेटिंग और आरएसी टिकट कैंसिल कराने पर अतिरिक्त चार्ज को हटाने का फैसला किया है। यानी अगर आप वेटिंग टिकट को कैंसिल करवाते हैं या वो कैंसिल हो जाता है तो आपने सुविधा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूले जाएंगे।  रेलवे के नए नियम के मुताबिक अब यात्रियों से टिकट कैंसिल कराने पर 60 रुपए चार्ज लिया जाएगा।