EPFO मेंबर्स की हुई बल्ले-बल्ले! PF की ब्याज दरो मे होगा इतना इजाफा

EPFO Interest Rate: देश में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत 7 करोड़ से अधिक लोग पीएफ का लाभ ले रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

Epfo Interest Rate Update, Haryana Update : केंद्र सरकार मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए कई फैसले ले रही है। बजट के बाद अब सरकार नौकरीपेशा लोगों के लिए एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। इसके तहत प्रोविडेंट फंड (PF) की ब्याज दर बढ़ाने की चर्चा जोरों पर है, जिसका सीधा फायदा करोड़ों कर्मचारियों को होगा। अगर ऐसा होता है तो Middle Class के लिए यह बड़ी राहत साबित हो सकती है। PF यानी प्रोविडेंट फंड नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी बचत है। इस बचत पर सरकार ब्याज देती है। अब सरकार PF पर ब्याज दर बढ़ा सकती है, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों की यह बचत बढ़ जाएगी।

EPFO की बोर्ड बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने पर फैसला संभव-
चूंकि प्रोविडेंट फंड से जुड़े सभी फैसले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) लेता है, इसलिए अब सबकी नजर EPFO की अगली बोर्ड बैठक पर है, जिसमें ब्याज दरें बढ़ाने पर संभावित फैसला हो सकता है। यह बैठक 28 फरवरी को होने जा रही है। सरकार का पूरा फोकस अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर है, इसी को देखते हुए बजट 2025 में सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है।

PF पर कितना मिलता है ब्याज?
ऐसा नहीं है कि इस साल PF पर ब्याज बढ़ाने की बात हो रही है, इससे पहले भी सरकार ने दो साल तक लगातार ब्याज बढ़ाया है। साल 2022-23 में PF की ब्याज दर को संशोधित किया गया था। ब्याज दर 8.15 फीसदी की गई थी। इसके बाद अगले ही साल 2023-24 में इसे फिर से संशोधित कर 8.25 फीसदी कर दिया गया। फिलहाल PF पर 8.25 फीसदी की दर से ही ब्याज दिया जाता है।

क्या PF पर ब्याज दर बढ़ेगी?
सरकार ने अभी इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन PF पर ब्याज दर बढ़ाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार PF की ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो नौकरीपेशा लोगों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को मिलेगा फायदा-
देश में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत 7 करोड़ से ज्यादा लोग PF का फायदा उठा रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार ने हाल ही में कुछ बड़े बदलाव (EPFO Reforms) किए हैं, जिससे सदस्यों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

68 लाख पेंशनभोगियों के लिए नई सुविधा-
केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) लागू की गई है, जिसका सीधा फायदा 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

अब किसी भी बैंक से पेंशन निकाली जा सकेगी, यानी बैंक बदलने का झंझट खत्म।

पेंशन शुरू कराने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है, जिससे रिटायरमेंट के बाद होमटाउन में रहने वालों के लिए यह आसान हो जाएगा।

PF अकाउंट ट्रांसफर अब और आसान-
अब सदस्य सिर्फ एक OTP से अपना EPF अकाउंट एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर कर सकेंगे। यह बदलाव नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी।