Flights To Ayodhya: SpiceJet की नई उड़ानें, अब आठ शहरों से अयोध्या के लिए होंगी सीधी फ्लाइटें
 

Flights To Ayodhya News: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी विभिन्न शहरों से अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है।
 
 

Haryana Update, Flights To Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद, देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होने के आसार है, जो रामलला के दर्शन के लिए आएंगे। इस अवसर पर, अयोध्या को देशभर से हवाई और रेल मार्ग से जोड़ा जा रहा है। कई एयरलाइन कंपनियां अयोध्या के लिए देश के विभिन्न शहरों से फ्लाइटें शुरू करने की घोषणा कर रही हैं। इसी कड़ी में, स्पाइसजेट ने देश के आठ शहरों से अयोध्या के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने का एलान किया है।

स्पाइसजेट दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, चेन्नई, मुंबई, और बेंगलुरु से सीधी उड़ानें शुरू करेगी। ये सभी फ्लाइटें 1 फरवरी 2024 से संचालित होंगी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए स्पाइसजेट ने पहले ही दिल्ली से अयोध्या के बीच 21 जनवरी को एक स्पेशल फ्लाइट संचालित करने की घोषणा की थी।

इंडिगो, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की भी मिलेगी सेवाएं
इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की हैं। इंडिगो दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइटें चलाएगी। इंडिगो की दिल्‍ली-अयोध्‍या उड़ान छह जनवरी से शुरू हो चुकी है। इस फ्लाइट का संचालन 11:55 बजे होता है, जो दिल्ली से उड़ती है। हर सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इंडिगो अहमदाबाद से अयोध्या के लिए भी एक फ्लाइट संचालित कर रही है, जो सुबह 9:10 बजे अहमदाबाद से उड़ती है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दिल्ली, मुंबई, और अहमदाबाद से अयोध्या के बीच फ्लाइटें शुरू करने का ऐलान किया है।

अकासा एयर की भी मिलेगी फ्लाइट
अकासा एयर ने भी अयोध्या के लिए फ्लाइटें शुरू करने का एलान किया है। एयरलाइंस पुणे से अयोध्या वाया दिल्ली के बीच फ्लाइटें शुरू करने जा रही है। पुणे से अयोध्या के बीच इस फ्लाइट की शुरुआत 15 फरवरी 2024 से होगी। अकासा की उड़ान पुणे से सुबह 8:50 मिनट से फ्लाइट उड़ान भरकर दिन में 12:55 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।

Ayodhya Flight: इन तीन शहरों से शुरू होगी अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने किया ऐलान