बैंक खाते में इतने पैसे रखने पर आएगा Income Tax Notice

Saving account Cash Limit rules:आजकल हर किसी का बैंक अकाउंट होता है। लोग अक्सर अपना सेविंग्स का पैसा बैंक अकाउंट में जमा करना पसंद करते है।
 

Haryana Update: आज के समय में बैंक अकाउंट होना एक बेसिक जरूरत हो गया है। बैंक अकाउंट से न सिर्फ आपका पैसा सेव होता है बल्कि आपको इंटरेस्ट भी मिलता है। आप अपने बैंक अकाउंट के जरिये ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। कई बार ग्राहकों लाखों में अपनी सेविंग बैंक अकाउंट में डाल देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आपक बैंक खाते में कितना पैसा रख सकते हैं। 

कैश डिपॉजिट पर इनकम टैक्स की रडार 

वहीं कोई भी सेविंग अकाउंट में इतना पैसा नहीं रखना चाहता कि वह इनकम टैक्स के रडार पर आ जाए। आईटी विभाग को हमारे बैंक अकाउंट में कैश डिपॉजिट की जानकारी होत है। केंद्रीय प्रत्यक्ष टैक्स बोर्ड ने किसी भी बैंक के लिए एक वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये से अधिक की कैश जमा करने की जानकारी देना अनिवार्य है।

 कितना रख सकते हैं सेविंग अकाउंट में कैश

अक्सर लोग बहुत ज्यादा ट्रांजेक्शन इसी अकाउंट से करते हैं। इसमें ज्यादातर पैसा जमा करने और निकालने की ट्रांजेक्शन होती है। सेविंग अकाउंट  में ज्यादातर लोग इस खाते में अपनी सेविंग रखते हैं। लेकिन जब सवाल आता है कि सेविगं अकाउंट में कितना पैसा रख सकते हैं। आपको बता दें कि सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रखने की कोई लिमिट नहीं है। सेविंग अकाउंट में आप जितना चाहें उतना पैसा रख सकते हैं, लेकिन आपको एक बात का खास ख्याल रखना होगा। अगर आपके बचत खाते में जमा पैसा आईटीआर के दायरे में आता है तो आपको इसकी जानकारी देनी होगी।