House Price Hike: इन जगहों पर घर लेना हुआ आसान, दिल्ली और मुंबई में बढ़ी महंगाई
House Price Hike: COVID-19 महामारी के बाद देश में संपत्ति की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। दिल्ली सहित देश भर में घर खरीदना अधिक महंगा हो गया है। रिजर्व बैंक के जून की तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, भारत में घरों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में ऑल इंडिया होम प्राइस इंडेक्स (HPI) में 5.1% की बढ़त दर्ज की गई है, जो 311.9 तक पहुंच गया है। जून की पहली तिमाही में यह 296.6 पर था।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में संपत्ति के दामों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। HPI राजधानी दिल्ली में जून 2023 की तिमाही में 14.9% बढ़ा है। मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के बाद संपत्ति की कीमतें मुंबई में सबसे अधिक बढ़ी हैं।
जून की तिमाही में संपत्ति की कीमतों में साल दर साल 7.6% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले एक वर्ष में IT City बेंगलुरु में संपत्ति की कीमत 5% बढ़ी है। लखनऊ भी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। यहां संपत्ति के मूल्य में प्रति वर्ष 4.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। चेन्नई में पिछले तिमाही के मुकाबले 2% और कानपुर में 2.5% की कीमत में इजाफा हुआ है।
latest Update: Haryana Jobs : हरियाणा के इस जिले में क्लर्क के पदो पर निकली बम्पर भर्तियाँ, जानें सैलरी और Pf स्कीम
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में संपत्ति की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन कोलकाता में गिरावट आई हैं। घरों की कीमतों में पिछले वर्ष 6.6% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं संपत्ति के दाम पिछले तिमाही में 8.2% तक गिरे। राजस्थान के जयपुर में संपत्ति की कीमतों में 2,2% की बढ़त हुई है। साथ ही अहमदाबाद में संपत्ति की कीमत 2.1% घटी है। सालाना आधार पर 10 में से आठ शहरों में HPI में 2.6% की बढ़त हुई है।