EMI Calculator: कितनी सैलरी वालों के लिए सही है होम लोन, EMI कैलकुलेटर से जानें
मेट्रो शहरों में घर खरीदने का चलन तेजी से बढ़ा
आजकल मेट्रो शहरों में लोगों का खुद का घर लेने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। ज्यादातर लोग होम लोन लेने के लिए अपनी सारी बचत लगा देते हैं या फिर रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर ईएमआई चुकाते हैं। पर सवाल ये उठता है कि आखिर किन लोगों को होम लोन लेना चाहिए और कितना लेना फायदेमंद रहता है?
किसे लेना चाहिए होम लोन?
घर खरीदने के लिए होम लोन लेना सही रहेगा या नहीं, यह फैसला पूरी तरह आपकी आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। कई लोग किराए पर रहना ही बेहतर मानते हैं, लेकिन अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको यह समझना जरूरी है कि आपकी सैलरी और खर्चों के हिसाब से ईएमआई कितनी होनी चाहिए।
Loan: होम लोन चाहिए? वो भी कम ब्याज पर, तो जान ले कितने Cibil Score पर मिलता है सस्ता लोन
कितनी सैलरी पर कितना होम लोन लेना चाहिए?
अगर आपकी सैलरी अच्छी है तो होम लोन लेना आसान हो जाता है। आम तौर पर यह सलाह दी जाती है कि आपकी मासिक ईएमआई आपकी सैलरी का 20-25 प्रतिशत होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपकी सैलरी 1 लाख रुपये है, तो आप करीब 25,000 रुपये की ईएमआई आसानी से दे सकते हैं।
50 से 70 हजार सैलरी वालों के लिए क्या सही है?
अगर आपकी सैलरी 50 से 70 हजार रुपये के बीच है तो आपको अधिक ईएमआई वाला होम लोन लेने से बचना चाहिए। इस सैलरी के साथ 25,000 रुपये तक की ईएमआई लेना आर्थिक रूप से सही नहीं माना जाता। होम लोन चुकाने में सालों लग जाते हैं, इसलिए अपनी सैलरी का आधा हिस्सा ईएमआई में देना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप किराए पर रहें और अपनी बचत बढ़ाएं।
इस सैलरी पर कितनी ईएमआई सही रहेगी?
अगर आपकी सैलरी 50 से 70 हजार के बीच है और फिर भी आप घर लेना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आपकी ईएमआई 20,000 रुपये या उससे कम हो। इससे आपका आर्थिक दबाव कम रहेगा। इस सैलरी में आप करीब 25 लाख रुपये तक के घर पर विचार कर सकते हैं। इससे ज्यादा महंगे घर का लोन लेना मुश्किल हो सकता है।
कितनी सैलरी में कितना घर खरीदना सही होगा?
यदि आपकी सैलरी 50-70 हजार है तो 30 लाख रुपये तक का घर लेना समझदारी नहीं होगी। इस स्थिति में बेहतर होगा कि आप पहले किराए पर रहें और अपनी बचत बढ़ाएं। जब आपकी सैलरी बढ़कर 1 लाख रुपये के करीब हो जाए, तब ही घर खरीदने पर विचार करें। इससे आप ज्यादा डाउन पेमेंट कर पाएंगे और लोन की ईएमआई भी कम होगी।
1 लाख रुपये सैलरी वालों के लिए सुझाव
यदि आपकी मासिक सैलरी लगभग 1 लाख रुपये है, तो आप 30 से 35 लाख रुपये तक का होम लोन आसानी से उठा सकते हैं। वहीं अगर आपकी सैलरी 1.5 लाख रुपये है तो 50 लाख रुपये तक का लोन लेना भी सही हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी ईएमआई आपकी सैलरी का 25 प्रतिशत से ज्यादा न हो।
नौकरी के हिसाब से लोन लेने का निर्णय
होम लोन लेने से पहले अपनी नौकरी और करियर की स्थिति का अच्छे से विश्लेषण करें। लोन की ईएमआई चुकाने की आपकी क्षमता क्या है, आपकी सैलरी ग्रोथ कितनी होगी, और क्या महंगाई के हिसाब से आपकी आय बढ़ेगी या नहीं—इन सभी बातों का ध्यान रखें। नौकरी की प्रोफाइल और ग्रोथ के अवसरों को समझ कर ही लोन का फैसला लें।
नौकरी बदलने की संभावना पर ध्यान दें
कई बार लोग पहली नौकरी लगते ही घर खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में नौकरी बदलने के कारण उन्हें दूसरे शहर जाना पड़ता है। ऐसे में आपके लिए मकान किराए पर देना और दूसरे शहर में किराए पर रहना मुश्किल हो सकता है। इसलिए नौकरी शुरू होते ही तुरंत घर खरीदना सही फैसला नहीं है, खासकर अगर आपके काम के लिए शिफ्ट होना जरूरी है।
सही जगह और प्रॉपर्टी चुनना जरूरी है
अगर आप पूरी बचत लगाकर और लोन लेकर घर खरीद रहे हैं, तो प्रॉपर्टी की लोकेशन और उसकी कीमत में बढ़ोतरी की संभावना को जरूर देखें। आप जितने की प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, उसकी कीमत अगले कुछ सालों में कम से कम तीन गुना बढ़नी चाहिए। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और आपका निवेश सुरक्षित रहेगा।
एक साथ कई ईएमआई न लें
आजकल ज्यादातर चीजें ईएमआई पर उपलब्ध हैं, जैसे कार, मोबाइल, फर्नीचर आदि। लेकिन शुरुआत में ज्यादा ईएमआई का बोझ लेना सही नहीं है। घर के साथ-साथ दूसरी चीजों के लिए भी ईएमआई भरना आपकी फाइनेंसियल स्थिति को कमजोर कर सकता है। इसलिए नौकरी लगते ही बचत करना शुरू करें और धीरे-धीरे अपने खर्चों को नियंत्रित रखें।