Bank Holidays: 5 डे वर्क वीक पर नया अपडेट, जानें अब कितने दिन खुलेंगे बैंक!
Bank Holidays: बैंक कर्मचारियों के लिए 5 डे वर्क वीक को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब जान लें कि हफ्ते में कितने दिन बैंक खुले रहेंगे और ग्राहकों को इस बदलाव से क्या फायदा या नुकसान होगा। सरकार और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Mar 20, 2025, 10:59 IST
Haryana update, Bank Holidays: भारत में लंबे समय से बैंकिंग कर्मचारियों की मांग थी कि हफ्ते में सिर्फ 5 दिन का वर्क वीक हो। सरकार ने अब इस मांग को पूरा कर दिया है। इसके तहत बैंक कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक काम करेंगे और शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। इसके अलावा, कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है।
24-25 मार्च को देशभर में बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च 2025 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ वार्ता विफल होने के बाद घोषित की गई है।
Bank Holidays: 5 डे वर्क वीक पर नया अपडेट, जानें अब कितने दिन खुलेंगे बैंक!
5 डे वर्क वीक क्यों जरूरी?
- बैंक कर्मचारियों को अपने और परिवार के लिए अधिक समय मिलेगा।
- वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा, जिससे कर्मचारी अधिक प्रोडक्टिव होंगे।
- दुनिया के कई देशों में पहले से ही 5 डे वर्क वीक लागू है।
- शारीरिक और मानसिक तनाव कम होगा।
बैंक यूनियन की अन्य प्रमुख मांगें
- पर्याप्त भर्ती – सभी कैडर में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए।
- इंसेंटिव स्कीम में बदलाव – परफॉर्मेंस-बेस्ड अप्रेजल और इंसेंटिव स्कीम को हटाने की मांग।
- अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण – कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
- कर्मचारियों की सुरक्षा – बैंकिंग कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा दी जाए।
- ग्रेच्युटी लिमिट बढ़ाने की मांग – अधिकतम ₹25 लाख तक करने की सिफारिश।
बैंकिंग सेवाओं पर असर
अगर 24 और 25 मार्च को बैंक हड़ताल होती है, तो इन दो दिनों में बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लेने चाहिए।