Adani Group: मिसाइल और ड्रोन बनाएंगे गौतम अडानी, इस राज्य में तेजी से विस्तार की योजना

Adani Group:जल्द ही गौतम अडानी मिसाइल और ड्रोन बनाते हुए दिखाई देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी का समूह तेलंगाना में काउंटर ड्रोन और मिसाइल सिस्टम बना सकता है।
 

Adani Group, Haryana Update : जल्द ही एशिया का सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी मिसाइल और ड्रोन बनाते हुए दिखाई देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी का समूह तेलंगाना में काउंटर ड्रोन और मिसाइल सिस्टम बना सकता है। अडानी पोर्ट्स के सीईओ करण अडानी ने पिछले दिनों तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी। 

तेलंगाना सीएम के साथ बैठक में गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी के साथ अडानी डिफेंस और एयरोस्पेस के सीईए आशीष राजनवंसी भी मौजूद थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में मिसाइलों और ड्रोन के निर्माण पर चर्चा हुई. आपको बता दें कि ग्रुप राज्य में पवन ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देना चाहता है.

इन सबके अलावा, अडानी ग्रुप ने राज्य में अपने मौजूदा डेटा सेंटर की क्षमता 300 मेगावाट बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इस बैठक में तेलंगाना के सीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि अडानी ग्रुप को राज्य सरकार से पूरा समर्थन मिलेगा। इसके अलावा नए उद्योगों को सब्सिडी भी दी जाएगी. उन्होंने कहा है कि सरकार राज्य में रोजगार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। 

केंद्रीय नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले कुछ सालों से सुरक्षा क्षेत्र पर अधिक ध्यान दिया है। सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिसाइलें आदि बनाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित और सहयोग कर रही है। इसलिए अब कई देश भारत से रक्षा उत्पाद खरीद रहे हैं। 

Share Market : शेयर बाज़ार में लगातार दिख रही है भारी गिरावट