Aadhar Card News: अब इतने दिनों तक मिलेगी आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा, जल्द कराएं आधार से जुड़े काम

Aadhar Card Free Update:Uidai पहले भी इसकी डेडलाइन बढ़ा चुका है। पहले आधार को मुफ्त में अपडेट करने की तारीख 14 सितंबर 2023 थी, लेकिन अब इसे 3 महीने और बढ़ा दिया गया है। 
 

Aadhar Card Free Update: Uidai ने आधार कार्ड धारकों को काफी सुविधा दी है। UIDAI ने अब लगातार दूसरी बार आधार को मुफ्त में अपडेट करने का समय बढ़ा दिया है। Uidai पहले भी इसकी डेडलाइन बढ़ा चुका है। पहले आधार को मुफ्त में अपडेट करने की तारीख 14 सितंबर 2023 थी, लेकिन अब इसे 3 महीने और बढ़ा दिया गया है। 

डेडलाइन जून में बढ़ी

14 दिसंबर तक आप अब अपने आधार को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। UIDAI ने पहले यूजर्स को जून तक का समय दिया था, लेकिन फिर इसे 3 महीने तक बढ़ाकर सितंबर कर दिया था, और अब फिर से दिसंबर कर दिया गया है। 

ऑनलाइन फ्री अपडेट करें

आजकल हर काम को आधार की जरूरत होती है। इसके बिना आप कहीं भी काम नहीं कर सकते, चाहे घर में हो या सरकारी कार्यालय में। इसलिए सभी को इसे अपडेट कराना बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय, यूजर्स को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिल रही है। 

डॉक्यूमेंट्स घर बैठे इस तरह अपलोड करें:

आपको सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 

>> इसके बाद, आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर पर OTP डालकर लॉगइन करना होगा। 

>> अपनी प्रोफाइल में पहचान और पता जानकारी भरनी है। 

अब गलत जानकारी को सुधारना होगा। 

>> इसके अलावा, अगर आपकी जानकारी सही है तो 'मैं पुष्टि करता हूँ कि उपरोक्त जानकारी सही है' पर क्लिक करें। 

>> अब आपको आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट को ड्रॉप-डाउन मेन्यू में क्लिक करना होगा। 

>> अब आपको दस्तावेज अपलोड करना होगा। 

latest Update: DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते मे हुआ तगड़ा उछाल, फटाफट देखे DA की latest News

>> एड्रेस डॉक्यूमेंट जो आप सबमिट करना चाहते हैं, उसे ड्रॉप-डाउन मेनू से चुनें।

>> अपना एड्रेस दस्तावेज अपलोड करें। 

>> अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए अपनी सहमति दें। 

आधार आवश्यक है

Aadhar card, या आधार कार्ड, बायोमेट्रिक जानकारी से अलग है। परेशानियों से बचने के लिए इसे सही जानकारी के साथ अपडेट करना महत्वपूर्ण है।