Winter In India: ठण्ड और कोहरा कर रहा है हर तरफ से हमला  

Winter In India News: पुरे उत्तर भारत मैं पड़ रही है ज़बरदस्त ठण्ड। 
 

Haryana Update, Winter In India: उत्तर प्रदेश के समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी के साथ ज़बरदस्त घने कोहरे ने लोगों के परेशानियों को डबल कर दिया है. सुबह और शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा है तो वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है.आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी. 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से 31 दिसंबर और नए साल पर पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

यूपी में इन दिनों घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. इस बीच अगले 48 घटों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है.

यूपी के हालात
मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार को श्रावस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, अंबेडकरनगर, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, मऊ और बलरामपुर में कोहरा छाया रहेगा. जबकि सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, अमेठी और कौशांबी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

कहा पर है रेड अलर्ट
यूपी के ज़्यादातर इलाक़ों में आज कोहरे का रेड अलर्ट हैं. इनमें नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, भीमनगर, बदायूँ, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, बाँदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, चित्रकूट में घना कोहरा छाया रहेगा, ऐसे में सड़कों पर चलने वालों को बेहद सावधानी बरतने की जरुरत है.

यहाँ है बारिश के आसार 

अगले दो दिनों में यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिलेगा. ऐसे में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कुछ इलाक़ों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. नए साल पर मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. पिछले 24 घटों में हमीरपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Common Cold Virus :अगर आपको भी होता रहता है बार- बार जुकाम , तो मत करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बिमारियाँ