हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ जमकर मेहबान, 6 डिग्री तक गिरा तापमान ठंडी हवा में ठिठुरते दिखें लोग, जाने आगामी दिनों का मौसमहाल 

 Waether Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 मई से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में छोटे छोटे अंतराल पर मौसम में बड़े बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

 

Haryana Update: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इसका असर शनिवार से देखने को मिलेगा। हरियाणा में फिर बारिश के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।

उधर प्रदेश में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की गतिविधियों के कारण अधिकतम तापमान में 10 डिग्री व रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है।

हरियाणा के नांगल सिरोही वासियो को ताऊ CM खट्टर ने दी बड़ी सौगात, नौकरियों का खोला पूरा पिटारा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार व महेंद्रगढ़ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

ताऊ खट्टर ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, अब दूर होगा किसानों का संकट

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मई में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 12 मई से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में छोटे छोटे अंतराल पर मौसम में बड़े बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नौतपा के स्थान पर तापमान सामान्य तापमान से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लगातार मौसम में उलटफेर हो रही हैं, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है।

वर्ष-सर्वाधिक तापमान-वर्षा-सीजन की वर्षा (मिमी.)

  • 2012-43.9-0.0- 1131.1
  • 2013-43.6-0.0-1263.4
  • 2014-44.5-6.4-725.2
  • 2015-45.4-16.0-998.3
  • 2016-43.1-0.0-1464.1
  • 2017-45.1-26.0-781.0

प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा

  • महेंद्रगढ़ 28.5 एमएम
  • रेवाड़ी 5.0 एमएम
  • चंडीगढ़ 9.4 एमएम
  • भिवानी 6.3 एमएम
  • गुरुग्राम 4.5 एमएम
  • बावल, रेवाड़ी 5.0 एमएम
  • हिसार 3.8 एमएम
  • फरीदाबाद 4.0 एमएम
  • डबवाली, सिरसा 4.0 एमएम
  • करनाल 2.0 एमएम
  • अम्बाला 1.5 एमएम

नोट : बारिश का ये आंकड़े गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के हैं।