Vigilance Awareness Ceremony: सतर्कता जागरुकता समारोह का हुआ आयोजन, जानें पूरी जानकारी

Vigilance Awareness Ceremony: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि, ग्वालियर से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र मुरैना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।  इसके तहत प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आर के एस तोमर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का विषय है "भ्रष्टाचार का विरोध करें-राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें।"
 
Latest News: New IAS: हरियाणा को मिली सात नए आईएएस अधिकारियों की सौगात, देखे पूरी लिस्ट

डॉ. तोमर ने कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों, तकनिकी अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों को अपना कर्तव्य निभाने और भ्रष्टाचार का विरोध करने पर जोर दिया।  नौकरीपेशा व्यक्तियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों को भी जानने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अशोक सिंह यादव ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने और समाज और देश के प्रति समर्पित होने की सलाह दी। डॉ एसवीएस चौहान ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए समाज को जागरूक करने की बात कही। डॉ. रीता मिश्रा ने जागरूकता को हर जगह फैलाने का आह्वान किया। इस आयोजन में डॉ बी एस कसाना ,डॉ पी पी सिंह ,श्रीमती रीना शर्मा ,श्रीमती अर्चना खरे, डॉ स्वाति सिंह तोमर , श्री देवेश सिंह तोमर , श्रीमती कल्पना कश्यप आदि ने भी अपने विचार रखे। अंत में, सभी कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार का विरोध करने और देश के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।