Uttrakhand: उत्तराखंड मे मची भारी तबाही, बादल फटने के बाद केदारनाथ आपदा जैसा महासैलाब
अभी अभी उत्तराखंड से बहुत ही बुरी खबर आ रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गाँव मे बादल फट गया है। बाढ़ का ऐसा मंजर देखने को मिला है जिसने लोगों के दिलों मे दहशत भर दी है
अभी अभी उत्तराखंड से बहुत ही बुरी खबर आ रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गाँव मे बादल फट गया है। बाढ़ का ऐसा मंजर देखने को मिला है जिसने लोगों के दिलों मे दहशत भर दी है
इस बीच घटना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग होटलों और गेस्ट हाउस से बदहवास हालत में जान बचाकर भागते नजर आते हैं, जबकि कुछ ही पलों में तेज बहाव वाले पानी और मलबे की दीवार उन पर टूट पड़ती है. वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति चीखता है, जान बचाकर भागते लोगों को चेतावनी देता, लेकिन तब तक कई लोग तेज बहाव में फंस चुके होते हैं. कीचड़ और मलबे से भरी नदी जैसे गली-गली में उतर आई हो, लोगों को बहा ले जाने के लिए.
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति लोगों को चिल्लाकर "भागो रे, भागो!" कहते हुए चेतावनी देता है, लेकिन तब तक कई लोग पानी के तेज़ बहाव की चपेट में आ चुके होते हैं. खीर गाढ़ गधेरा में अचानक आए उफान ने सड़क किनारे बसे होटलों, रेस्टोरेंट्स और घरों को चंद मिनटों में बहा दिया. वीडियो में साफ़ सुना जा सकता है कि लोग चिल्ला रहे हैं, दम घुटता महसूस कर रहे हैं और अपने परिजनों को फोन करने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 से 25 होटल और होमस्टे इस बाढ़ में बह गए हैं. पानी इतनी तेजी से नीचे आया कि लोगों को भागने तक का समय नहीं मिला. कई वाहन, दुकानें और निर्माणाधीन ढांचे भी पानी में समा गए.
5 की मौत, कई लापता
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 10 से 12 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि नेटवर्क ठप होने की वजह से स्पष्ट जानकारी मिलने में परेशानी हो रही है. हर्षिल से आर्मी की टीम, ITBP की दो टीमें, तथा SDRF और NDRF के जवान मौके पर राहत-बचाव कार्यों में जुटे हैं. एनडीआरएफ की तीन और टीमें मनैरा, बड़कोट और देहरादून से रवाना की गई हैं.
प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पीएम मोदी ने उत्तरकाशी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है. जिला प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राहत और बचाव कार्यों को शीघ्रता से अंजाम देने के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. प्रभावित लोग और उनके परिजन मदद के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं - 01374222126, 01374222722 और 9456556431. इसके अतिरिक्त, डीईओसी (जिला आपातकालीन संचालन केंद्र) उत्तरकाशी भी समन्वय और आपदा प्रबंधन कार्य में सक्रिय है.