UP Weather: हवा में ठंडक बढ़ाते हुए यूपी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट
कानपुर व आगरा मंडलों में यह सामान्य से काफी कम रहा। राज्य में रात का तापमान सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद में दर्ज किया गया। वाराणसी समेत कई जिलों में गुरुवार की सुबह हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई।
कहा पर होगा सबसे ज़्यादा असर
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आगरा, हाथरस, मथुरा और आसपास के इलाकों में कोल्ड डे (Cold Day)का बहुत ज्यादा असर रहने का अनुमान जताया है यानि धूप नहीं निकलेगी और दिन में भी कुहासा बना रहेगा। बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, देवरिया, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमरपुर खीरी, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संत कबीरनगर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और श्रावस्ती में काफी घना कोहरा छाया रहने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अलीगढ़, औरय्या, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा तथा मैनपुरी व आसपास के इलाकों में धूप नहीं निकलेगी। आगरा, अम्बेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर नगर, कासगंज, लखनऊ, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, संभल, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की हल्की चेतावनी जारी की गई है।
Weather News: दिल्लीवासी हो जाएं तैयार, इतने दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दी जानकारी