UP News: योगी सरकार ने लगाई मोहर, जल्द बदल जाएगा इस जिले का नाम, जानिए क्या होगा इस जिले का नाम

UP Today Update: आपको बता दें, की  नाम बदलने की उम्मीद और बढ़ी है। उपसभापति श्याम सिंह यादव और नगर आयुक्त घनश्याम मीणा भी बैठक में उपस्थित थे। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने 12 जुलाई 2021 को जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में इस मांग को उठाया था, जानिए पूरी डिटेल। 

 

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की चूड़ी और कांच उत्पादों के लिए प्रसिद्ध कांच नगरी अपना ऐतिहासिक वैभव पुनःप्राप्त करने की ओर अग्रसर है। अब जिला पंचायत और नगर निगम दोनों ने फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पारित किया है। गुरुवार को हुई 12 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक में 11 सदस्यों ने इसे ध्वनिमत से स्वीकार किया। 15 अतिरिक्त प्रस्ताव भी स्वीकार किए गए। सुबह 11 बजे मेयर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में नगर निगम के जीवाराम में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई थी। 

UP News: यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस जिले की 100 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, अब अवैध कॉलोनियां होंगी ध्वस्त

बैठक में 17 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए
बैठक में कुल 17 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बाद में, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने फिरोजाबाद का नाम फिर से चंद्रनगर करने का प्रस्ताव रखा, जो बिना बहस के पारित हो गया। वार्ड नंबर 61 से सपा पार्षद मुहम्मद रिहान ने सिर्फ कहा कि पहले साक्ष्य दें कि इसका नाम पहले चंद्र नगर था। यदि कोई साक्ष्य नहीं है, तो फिरोजाबाद में रहना चाहिए।

इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद फिरोजाबाद का नाम बदलने की उम्मीद और बढ़ी है। उपसभापति श्याम सिंह यादव और नगर आयुक्त घनश्याम मीणा भी बैठक में उपस्थित थे। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने 12 जुलाई 2021 को जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में इस मांग को उठाया था। सर्वसम्मति से जिला पंचायत ने फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

इसलिए वृद्धि हुई मांग
माना जाता है कि पहले फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर था। राजा चंद्रसेन ने इसे बनाया था। राजा चंद्रसेन के किले के अवशेष आज भी यमुना के किनारे ग्राम पंचायत में हैं, जिसका नाम चंद्रवाड़ है। सरकार ने इस किले और आसपास के क्षेत्र को दो महीने पहले ही संरक्षित स्मारक घोषित किया है। 1566 में अकबर ने मंसबदार फिरोजशाह को भेजा, जिन्होंने इसका नाम बदलकर फिरोजाबाद किया जा चुका हैं। 

UP सरकार ने जारी किया बड़ा ऐलान, 56 सरकारी छुट्टियों को लेकर दिए निर्देश, जानिए पूरी खबर