यूपी के 26 जिलों में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी

Heatwaves in UP: यूपी में मौसम का मिजाज लगातार तेवर दिखा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में हलकी बारिश देखने को मिल रही है तो कही भीषण गर्मी का कहर जारी है।
 

Haryana Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में नमी बढ़ गई है। गर्मी से कोई राहत नहीं है। ऐसे में मौसम विभाग ने रात में तापमान सामान्य से ऊपर रहने और उमस से परेशानी होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर, कानपुर समेत 26 जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की है। वहीं देर रात मेरठ में आंधी-बारिश ने दस्तक दी है।

तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। आंधी-बारिश का यह दौर अगले कुछ दिन तक रुक-रुककर जारी रहने के आसार हैं। हालांकि इससे गेहूं की कटाई प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, शनिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही होने से तापमान शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उमस बढ़ने से न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 यह सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी।