Noida Airport :तैयार होने वाला है एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अब नॉएडा में 

Noida News: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुश खबर है, जल्द ही नॉएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (airport)शुरू होने वाला है , पूरी खबर के लिए निचे पढ़े 

 


Haryana Update: एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा जो की नॉएडा में बन रहा है, की शुरू होने की तारीख उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बता दी गई है । 

ज्वाइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी (JCC) की पांचवीं बैठक ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JIA) में काम की तेजी पर भरोसा व्यक्त किया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग फरवरी से टेस्ट फ्लाइट(test flight) भरी जाने लगेगी । 

कब से उड़ेंगे प्लेन ? 

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम बहुत तेजी से चल रहा है। एयरपोर्ट तय समय पर तैयार होने की उम्मीद है। अगले वर्ष से यहां प्लेन उड़ान भरने लगेंगे। अधिकारियों ने कहा कि प्लेन फरवरी 2024 से प्रैक्टिस के तौर पर उड़ना शुरू होगा।

आपको बता दें कि शुक्रवार को दुर्गा शंकर मिश्रा जो की उत्तर प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी(principle secretary) है, के द्वारा नॉएडा एयरपोर्ट के काम की जांच की गयी। फिर ज्वाइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी(joint coordination commitee) की पांचवीं बैठक हुई।

Greater Noida West वाले ध्यान दे! जिस मेट्रो का आप इंतजार कर रहे हैं, वह सेक्टर-61 स्टेशन पर पहुंचेगी

केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित थे। दुर्गा शंकर मिश्रा ने मीटिंग में कहा कि एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य समय पर पूरा होने की उम्मीद है। सरकार इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा करने पर गंभीर है।

गौर करने योग्य है कि एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने इस बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट में काम करने वाली मशीनरी और कर्मचारियों की संख्या दोनों बढ़ाई गई है। इससे काम समय पर पूरा हो पाएगा।