New IAS: हरियाणा को मिली सात नए आईएएस अधिकारियों की सौगात, देखे पूरी लिस्ट

New IAS: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में अफसरों की कमी से संघर्ष कर रहे हरियाणा राज्य को सात नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं।
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 2022 में संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में मेरिट में रहे सभी 179 आईएएस अफसरों को काडर प्रदान किया है।
 

New IAS:  भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में अफसरों की कमी से संघर्ष कर रहे हरियाणा राज्य को सात नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं।
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 2022 में संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में मेरिट में रहे सभी 179 आईएएस अफसरों को काडर प्रदान किया है। इनमें से सात को हरियाणा काडर प्रदान किया गया है।

Latest News: Greater Noida Film City: प्रस्तावित फिल्म सिटी के निर्माण में देरी पर भरना पडेगा जुर्माना, इतनी एकड़ में हो रहा है निर्माण

सात नए आईएएस अधिकारियों के आगमन से हरियाणा में अब 173 आईएएस अधिकारी होंगे। दिल्ली से अनिरुद्ध यादव और अभिनव सिवाच, चंडीगढ़ से अंकिता पुवार, राजस्थान से आकाश शर्मा और रवि मीणा तथा हरियाणा से कनिका गोयल और योगेश सैनी को हरियाणा काडर मिला है। 

वहीं, हरियाणा से आईएएस बनने वाले तीन अधिकारियों में से साहिल कुमार को उत्तर प्रदेश काडर, कृतिका गोयल को पंजाब काडर और मुस्कान डागर को गुजरात काडर मिल गया है।

हरियाणा काडर में 215 आईएएस पद हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 166 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं। 15 आईएएस डेपुटेशन पर भी बाहर हैं जो कार्यरत हैं।