Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम विभाग की चेतावनी
इसके चलते कुछ इलाकों से ठंड गायब हो गई है और तापमान बढ़ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आइए जानते है बेमौसम बारिश से कोनसे जिले प्रभावित होंगे।
कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 72 घंटों में दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं आपको यह भी बता दें कि कोंकण सहित रायगढ़ जिले में भी बारिश होने का अनुमान है।
होगी ज़बरदस्त बारिश
वहीं, धुले, नंदुरबार में भी रविवार तक हल्की बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार और शनिवार को जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
क्या सलाह है किसानो के लिए
इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को सतारा, सांगली, सोलापुर, बीड, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, गोंदिया, नागपुर में छिटपुट बारिश हो सकती है. यह भी सलाह दी गई है कि किसान फसलों की देखभाल करें।
मुंबई में गुलाबी सर्दी
हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद है, लेकिन मुंबई, पुणे और ठाणे में बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि घने कोहरे के असर से मुंबई में गुलाबी ठंड पड़ने की संभावना है। ठाणेकरों को भी ठंड का अहसास हो सकता है। पुणे शहर और जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसे में अब यह देखना होगा क्या फिर एक बार इस बेमौसम बारिश की वजह से किसान प्रभावित होंगे।
UP Weather: हवा में ठंडक बढ़ाते हुए यूपी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट