हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप


Patna High Court News: पटना हाइकोर्ट को बम उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. तो चलिए जानते हैं विस्तार से... 
 

Haryana Update, New Delhi: देश के कई न्यायायलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पटना हाई कोर्ट परिसर की सघन जांच की गई. देश के कई न्यायायलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पटना हाई कोर्ट परिसर की सघन जांच की गई.

भारत में एक सात कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई मेल के बाद पटना हाई कोर्ट में के पास एटीएस और पटना पुलिस की टीम ने सघन जांच जांच की. ई-मेल पर आई इस धमकी के बाद ऑल इंडियाअलर्ट था जिसको लेकर यह जांच की गई थी.

 धमकी की पटना एसएसपी ने भी पुष्टि की थी जिसके बाद एटीएस की टीम और पटना पुलिस ने पटना हाई कोर्ट और इसके आस पास के क्षेत्र को पूरा खंगाल डाला. जानकारी के अनुसार, पटना हाई कोर्ट को लेकर अलग से कोई धमकी नहीं दी गई थी. लेकिन, अचानक एटीएस की टीम के पहुंचते ही हाई कोर्ट परिसर में खलबली मच गई. हर कोई जानना चाहता था कि आखिर एटीएस यहां क्या क्यों पहुंची है?

बता दें कि इलाहाबाद, सिक्किम, हिमाचल, बम्बई सहित अन्य हाईकोर्ट में भी विस्फोटक होने की धमकी मेल के माध्यम से दी गई थी. सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार के मेल पर विस्फोटक रखे जाने का मैसेज आया था.

कोर्ट अधिकारियों को भेजे गए धमकी भरे मेल में लिखा था, आपके कोर्ट में एक्सप्लोसिव प्लेस कर दिया गया है, हम लोग ऐसा करते रहेंगे. इस मेल में यह भी धमकी दी गई थी कि शनिवार की सुबह तक कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा. धमकी भरे ईमेल के नीचे ‘टेरोराइजर 111 ग्रुप’ लिखा था.

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट के अधिकारियों ने तत्काल ही इसकी सूचना पटना पुलिस को दी. इसके बाद स्थानीय कोतवाली थाने की पुलिस के अलावा एटीएस को भी मौके पर बुलाया गया.

देर शाम तक पटना पुलिस की टीम ने एटीएस के साथ पटना हाईकोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया. सघन जांच के बाद पुलिस ने बताया कि किसी प्रकार का संदेहास्पद सामान नहीं मिला.

मेल कहां से आया था, इसकी जांच हो रही है. हाई कोर्ट में विस्फोटक रखने से संबंधित मेल किसने किया, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है. साइबर सेल की टीम से भी मदद ली जा रही है. बिहार पुलिस के साथ ही दूसरे राज्यों की पुलिस भी जांच में जुटी हुई है.

बता दें कि ईमेल के माध्यम से हाई कोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर की पूरी तरह से जांच की. इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद भी मौजूद रहे. देर शाम तक चले जांच अभियान के दौरान कोई संदेहास्पद सामग्री बरामद नहीं हुई.