हरियाणा के विख्यात रागनी गायक पाले राम का निधन, सोनीपत के इस गांव में अंतिम संस्कार

Haryana News: हरियाणा के गिने चुने कुछेक रागनी कलाकारों में से वे एक रहे हैं। रागनी कॉम्पिटिशन में वे जान फूंक देते थे। दूर दूर से लोग उनकी रागनी को सुनने को आते थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है।
 

हरियाणा के विख्यात रागनी गायक पाले राम दहिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 68 साल के थे। उनका आज सोनीपत के गांव हलालपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके एकाएक हुए निधन से हरियाणा लोक संगीत को गहरा धक्का लगा है। वहीं उनके चाहने वाले भी स्तब्ध और दुखी हैं।

हरियाणा में अब हर ब्लॉक में 2 पीएम श्री स्कूल बनेंगे, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरूआत होगी !

पाले राम दहिया मंच पर हरियाणवी रागनियों से समां बांध ही देते थे, साथ ही हास्य चुटकले सुनाकर उपस्थित जनों को हंसा कर लोट पोट कर देते थे। हरियाणा के दूसरे फेमस लोक गायक मा. सतबीर के साथ जब उनका मुकाबला होता था तो सुनने वालों की भारी भीड़ कार्यक्रम में उमड़ती थी।

हमारे साथ व्हट्सऐप पर जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Click Here
Facebook पर जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Click Here
हमें आप अपनी बात या खबर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं- haryanaupdate2022@gmail.com
साथ ही अन्य खबरों को वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े - Click Here

एक समय में उनके गीत गिन के दे लिए बोल 360 चोबारे आली..ने धूम मचा दी थी। हरियाणा के साथ वे यूपी में भी प्रोग्राम करने जाते थे।

PM Kisan की 14वीं किस्त इन किसानों को नहीं मिलेगी, कर ले ये जरूरी काम

पाले राम दहिया की खास बात थी कि उन्होंने ऐसी रागनी गाई, जिनसे प्रदेश की संस्कृति को तो जीवंत रखा ही, साथ में सामाजिक कुरीतियों पर भी कड़ा प्रहार हुआ। उन्होंने भजनों को भी रागनी में पिरो कर लोगों के सामने रखा। हे मानव शुभ कर्म करा कर, गंगा जी तेरे खेत में भजन भी काफी लोकप्रिय रहे हैं।

हरियाणा के गिने चुने कुछेक रागनी कलाकारों में से वे एक रहे हैं। रागनी कॉम्पिटिशन में वे जान फूंक देते थे। दूर दूर से लोग उनकी रागनी को सुनने को आते थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है।