Gold Return in 2023: 70,000 तक जाएगा सोने का दाम, जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold Return in 2023:  अगर एक्सपर्ट की मानें तो साल 2024 में गोल्ड 70,000 के लेवल को भी पार कर सकता है. यानी अगर आप इस समय भी गोल्ड में निवेश करते हैं तो साल के आखिर तक आपको अच्छा रिटर्न मिल जाएगा. 
 

Haryana Update, New Delhi: सोने की कीमतों में लगातार जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है. सोने का भाव 64,000 के लेवल को भी पार कर गया है. अब सभी के मन में यह सवाल आ रहा है कि साल 2024 में गोल्ड कहां तक जा सकता है... 

सोने की कीमतों में लगातार जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है. सोने का भाव 64,000 के लेवल को भी पार कर गया है. अब सभी के मन में यह सवाल आ रहा है कि साल 2024 में गोल्ड कहां तक जा सकता है... आखिर किस लेवल तक सोने का भाव बढ़ सकता है. 

हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिज़नेस के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये की स्थिरता, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और स्लो ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ के कारण नए साल में भी सोने (Gold Price) की तरफ लोगों का रुझान लगातार बना रहेगा. दिसंबर महीने की शुरुआत से ही ग्लोबल तनाव बढ़ने की वजह से गोल्ड का भाव लगातार चमक रहा है.