सन्डे से लगातार तीसरे दिन सोने चांदी के भाव स्थिर, अब खरीदने का है अच्छा मौका !
Gold silver rate: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. सोना खरीदने का यह अच्छा मौका है, क्योंकि कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखी जा रही है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 16 मई को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,000 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 60,900 रुपए तय किए गए हैं. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,500 रुपये के दर से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोना व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है.(Gold silver rate) प्रति किलो चांदी की दर में आज स्थिरता देखी गई है. आज चांदी प्रति किलो 78,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (सोमवार) शाम तक चांदी 78,500 रुपए की दर से बिक्री की गई है.
सोना के भाव स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोने के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,000 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 58,000 रुपए तय की गई है.(Gold silver rate) यानी दाम में कोई बदलाव नहीं आया है. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,900 रुपए के भाव से लोगों ने खरीदा. आज इसकी कीमत 60,900 रुपए तय की गई है. यानी इसके भाव में कोई बदलाव नहीं है.
इसलिए होते हैं बाजार भाव अधिक
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं,(Gold silver rate) लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
FD में निवेश करने से पहले पढ़ लें यह खबर, 3 ट्रिक जरूर जाने, हर साल मिलेगा बेहतर रिटर्न !
PNB बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, अब FD पर बढ़ाया ब्याज दर, मिलेगा बड़ा रिटर्न