Gold-Silver price Today: सोना चांदी हुए सस्ते, जानिए आज के ताजे रेट 

Gold-Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 13 फरवरी, 2023 को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है और चांदी के दाम में कमी आई है. सोने की कीमत 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है.
 

वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57076 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 66307 रुपये है.

 

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57038 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 57076 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 56847 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 52282 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 42807 पर आ गए हैं.

वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 33390 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 66307 रुपये की हो गई है.

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

शुद्धता    शुक्रवार शाम के रेट    सोमवार सुबह का भाव    कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)    999    57038    57076    38 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    995    56810    56847    37 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    916    52247    52282    35 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    750    42779    42807    28 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम)    585    33367    33390    23 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो)    999    66740    66307    433 रुपये सस्ती


मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.

कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

 
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.