Delhi Flood: दिल्ली के लोगो के लिए बड़ा खतरा, फिर एक बार यमुना खतरे के निशान पर! हालात को देखते राहत शिविरों में लौटे लोग

Delhi Flood Update: आप सभी को बता दे कि एक बार फिर से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर के ऊपर पहुंच गया है. इन हालातो को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है. शुक्रवार रात यमुना नदी का जलस्तर फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है.

 

Haryana Update: आपको बता दे कि सुबह 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर खतरे का स्तर 205.33 मीटर देखा गया है. इस खतरे को देखते हुए बहुत से लोगो को सिग्नेचर ब्रिज के पास के राहत शिविरों में भेज दिया गया है.

सिग्नेचर ब्रिज के पास एक राहत शिविर में रहने वाले लक्ष्मण दास ने बताया, 'हम सिग्नेचर ब्रिज के पास एक शिविर में रहते हैं। दिल्ली सरकार से हमारे रहने के लिए जगह प्रदान करने की मांग करते हैं। हमें हर बार क्षेत्र में बाढ़ आने पर स्थानांतरित होना पड़ता है।'

मयूर विहार फेज 1 में राहत शिविर में रहने वाले जगदीश ने बताया कि दिल्ली सरकार यहां पानी, खाना और राशन दे रही है।

"अब जब पानी का स्तर फिर से बढ़ गया है, तो हमें स्थिति सामान्य होने तक शिविर में रहना होगा," जगदीश ने कहा। दिल्ली सरकार हमें पानी, खाना, चाय और राशन प्रदान करती है।'

उत्तर प्रदेश की बदांयू की एक महिला ने अपने खेत के यमुना में डूबने के बाद हुए नुकसान को याद करते हुए कहा कि अगर यह स्थिति जारी रही तो उनके पास अपने गांव लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ के कारण फिर बढ़ा खतरा, लोगो की बढ़ी परेशानी, पानी के कारण घरो में निकल रहे है सांप

अस्थायी तौर पर रह रही एक अन्य महिला ने कहा कि वह अपने गांव नहीं लौट सकती क्योंकि उसके बच्चे स्कूल में हैं और रिवर्स माइग्रेशन से उनकी शिक्षा प्रभावित होगी.

उन्होंने कहा कि 'हमें यहां भोजन और पानी मिल रहा है. साफ पानी टैंकर पर आता है. हम बेरोजगार हैं क्योंकि हमारे खेतों में बाढ़ आ गई है. हम गांव भी नहीं लौट सकते क्योंकि हमारे बच्चे स्कूल जा रहे हैं.'

ता दें कि 13 जुलाई के बाद, यमुना 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी. लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है.

आठ दिनों तक सीमा से ऊपर बहने के बाद 18 जुलाई की रात 8 बजे जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया. 10 जुलाई को शाम 5 बजे नदी खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बाढ़ आ गई.

इससे पहले, जलभराव की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के बाद, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया.

Delhi Flood: दिल्ली के लोगों पर एक बार फिर मंडरा रहा है खतरा, हो जाए सतर्क, फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर