सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान! जल्द हो सकती है छंटनी

Kache Karamchari : हरियाणा सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी का दौर शुरू हो गया है। मुख्य सचिव ने विभागों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी है।
 

Kache Karamchari (Haryana Update) : हरियाणा सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी का दौर शुरू हो गया है। मुख्य सचिव ने विभागों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी है। हरियाणा सरकार ने सभी विभागों/बोर्डों/निगमों से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की सही जानकारी मांगी है।

अस्थायी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर-
मुख्य सचिव ने अधिकारी से पूछा है कि कितने कर्मचारियों को हटाया गया है और कितने जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत आते हैं। एचएसएससी द्वारा ग्रुप सी व डी के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बाद अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी का काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच मुख्य सचिव विवेक जोशी की ओर से सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है।

20 हजार कर्मचारियों की भर्ती-
मुख्य सचिव ने सभी प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों, रजिस्ट्रार हाईकोर्ट व जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर कहा है कि उनके विभागों में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे व नियुक्ति के बाद हटाए गए सभी कर्मचारियों की पदानुसार जानकारी जल्द से जल्द भेजी जाए। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगभग 20,000 भर्तियां की हैं।