Moon News:1 रंग नही 48 रंग होते है चाँद के, महिला फोटोग्राफर ने किया साबित, जानिए पूरी खबर
महिला फोटोग्राफर ने चांद की तस्वीरो को 10 साल तक कैमरे में किया कैद चांद की तस्वीरे लोगों को हैरान कर रही है
Haryana Update News: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम और आप अक्सर रात को छत पर टहलते हुए चांद को देखते हैं। पूर्णिमा पर चांद का रंग सफेद नजर आता है। अगर आम इंसान से पूछा जाए कि चांद का रंग क्या है तो उसका जवाब सफ़ेद होगा। कई बार न्यूज आती है कि किसी कारण से चांद का रंग लाल होने वाला है। क्या आप जानते हैं कि चांद अपना रंग गिरगिट की तरह बदल लेता है। अगर आपको यही लगता था कि चांद का रंग तो सिर्फ सफ़ेद ही होता है तो आप गलत हैं। चांद असल में अपना रंग कई बार बदलता है ऐसे में एक महिला फोटोग्राफर ने इसका सबूत भी पेश कर दिया। Marcella Giulia Pace नाम की इस फोटोग्राफर ने दस साल तक चांद की तस्वीर खींची। इससे उसके कैमरे में चांद के कुल 48 रंग कैद हो गए। जब उसने इसका कंपाइल फोटो शेयर किया तो सभी हैरान रह गए।
Chandrayaan 3 : चंदा मामा अब नहीं रहे दूर, चाँद पर लहराया भारतीय तिरंगा, मोदी जी ने देश को दी बधाई
जानिए चाँद के कितने रंग है
आपको बता दे कि मार्सेला कुदरत की तस्वीरें लेने का शौक है। इटली की रहने वाली मार्सेला की तस्वीरें देखकर कोई भी हैरान हो जाता है। वो कुदरत को इतने बारीकी से कैद करती हैं कि कोई भी उनका फैन हो जाएगा। मार्सेला ने चांद के कई रंग दुनिया को दिखाए। इसके कुल 48 रंगो ने लोगों को हैरान कर दिया। चांद कभी नारंगी, कभी पर्पल भी हो जाता है। इंसान की नजर से ये छूट जाता है। लेकिन मार्सेला ने चांद पर दस साल नजरें रखकर इसका सबूत कैद कर लिया।
Haryana News : हिसार सिटी में लगेंगे चाँद-चाँद, सरकार लाई नई पॉलिसी, होगा तगड़ा विकास
चाँद के रंगो को देखकर लोगों को हैरानी हुई
आपको बता दे कि चांद के इतने रंग देखकर लोगों को यकीन ही नही हुआ कि हमारे चंदा मामा इतने रंग बदलते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को ये पोस्ट काफी पसंद आया एक यूजर ने लिखा कि उसे तो आजतक लगता था कि चांद सिर्फ सफ़ेद ही होता है। लेकिन अब ये ग़लतफ़हमी दूर हो गई है।